in ,

पहाड़ गंज में कुत्ते के भोंकने पर बुजुर्ग की सनसनीखेज़ हत्या

SHARE With Your Friends

 

बुजुर्ग ब्रजमोहन की हत्या करने वाला अजय उर्फ प्रह्लाद

नई दिल्ली : दिल्ली मध्य जिले के पहाड़ गंज में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है । यह हत्या मानवता को शर्मसार करनेे तथा आज के युवा के सहनशीलता के दिवालियेपन को दर्शनाने के लिये काफी है । एक युवक ने 57 साल के बुजुर्ग की हत्या सिर्फ कुत्ते के भौकने पर कर दी ।
पहाड़गंज में रहने वाले बुजुर्ग ब्रजमोहन  57 को कुत्तों से बहुत लगाव था, इसलिए रोजाना कुतों को खाना खिलाते थे । सोमवार की रात कुत्तों को खाना खिला रहे थे उसी वक्त अजय उर्फ प्रह्लाद वहां आ गया । उसे बुजुर्ग का इस तरह कुत्तों को खाना खिलाना पसन्द नही था प्रह्लाद की कुत्तों के प्रति नफरत का शायद कुत्तों को आभास हो गया था, उस रात प्रहलाद को देखकर कुतों ने भौंकना शुरू कर दिया । यह बात उसे नागवार गुजरी और वो ब्रजमोहन से झगङे लगा और गुस्से में आकर ब्रजमोहन के पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गया । घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई ।
पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले को गम्भीरता से लेते हुए हत्या का अपराध दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी । पहाड़ गंज एसीपी ओम प्रकाश लेखवाल, एस एच् ओ सुनील चौहान, इंसेक्टर शंकर लाल मीणा और संगतराशन चौकी इंचार्ज ललित कुमार पर आरोपी को पकड़ने उच्च अधिकारियों की तरफ से दवाब बन रहा था । काफी दौड़ भाग के बाद आरोपी को इलाके से ही ढूंढ निकाला । दरअसल यह हत्यारा कोरोना के चलते मास्क का भरपूर फायदा उठाकर रहा था । चेहरे को मास्क में ढांप कर पुलिस से आंख मिचौली खेल रहा था । मगर पुलिस की खोजी निगाहों से ज्यादा दिन बच नही पाया और इसकी लुका छुपी के खेल का एन्ड कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

करोल बाग में मेवाती गैंग का सबसे बड़ा मोबाइल डाका

जब भरी खाने की थाली छोड़ लुटेरों के पीछे भागा सिपाही