in ,

जामा मस्जिद इलाके में छप रहे थे नकली नोट, एक गिरफ्तार 

लॉकडाउन से कर रहा था नकली नोट का कारोबार 

SHARE With Your Friends
नकली नोट बनाने वाला अभियुक्त मोहम्मद सईद

सेन्ट्रल दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज पुलिस स्टेशन के स्टाफ ने एक शख्स को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने चेम्सफोर्ड रोड से पकड़ा है यह व्यक्ति नकली नोटों का कारोबार करता है ।
थाने का स्टाफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने चेम्सफोर्ड रोड पर गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने देखा दो व्यक्तियों में झगडा हो रहा है । यह झगड़ा ई -रिक्शा चालक और सवारी के बीच था। ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया की उसको सवारी ने 50 रुपये का नकली नोट थमा दिया है जिसे वापिस लेने से इंकार कर रहा है।  

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद सईद
पुलिस ने रिक्शा चालक की शिकायत के बाद मोहहमद मोहम्मद सईद को हिरासत में ले लिया । तलाशी के दौरान मोहम्मद सईद के पास से 50 और 100  के   23 नकली नोट बरामद किए गए।  पूछताछ के बाद आरोपी ने खुलासा किया कि उसने प्रिंटर / स्कैनर के माध्यम से अपने घर पर नकली नोट प्रिंट किये हैं ।
पहाड़ गंज एसीपी ओमप्रकाश लेखवाल  व थाना इंचार्ज विशुद्धानंद झा  ने एसआई अजय को जांच सौंप दी । पुलिस टीम ने
आरोपी सईद के आवास की तलाशी ली तो वहां एक कलर प्रिंटर, स्कैनर, 
खाली कागज, पेपर कटर,  पेन जो FICN प्रिंट करने के लिए उपयोग किया जाता है तथा  100 और 50 की कुल 27,450 के नकली रूपये मौके से बरामद किए गए हैं।
सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी जस्मीत सिंह ने बताया की मोहम्मद सईद पहले ई-रिक्शा चलाया करता था कोरोना काल में लॉकडाउन होने से इसका काम धंधा बंद हो गया।  इसके बाद उसने नकली नोट घर पर छापने शुरू कर दिए। यह अभी तक तकरीबन 40 हज़ार से ज्यादा के नोट बाज़ार में खपा चुका है। यह अधिकत्तर  भीड़ भाड़ वाली दुकानों उन जगहों पर नोट चलाता था जिन जगहों पर कम रौशनी होती थी। 
SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

सावधान ! दिल्ली में घूम रही है नकली क्राइम ब्रांच की पुलिस

दिल्ली के मुख्यमंत्री की बेटी से ठगी करने वाला मास्टरमाइंड टीचर गिरफ्तार