in ,

दिल्ली के मुख्यमंत्री की बेटी से ठगी करने वाला मास्टरमाइंड टीचर गिरफ्तार 

SHARE With Your Friends

NEWS SHOTS

  • सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ATS किये मास्टरमाइंड गिरफ्तार   
  • ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुई थीं दिल्‍ली सीएम केजरीवाल की बेटी
  • हर्षिता केजरीवाल के साथ ऑनलाइन ठगी 
  •  QR कोड स्कैन करा कर ठगों ने खाते से निकली रकम 
सेन्ट्रल दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री की बेटी के साथ हुई OLX पर ठगी के मामले में सेंट्रल  डिस्ट्रक्ट  पुलिस की ATS की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता से ठगी करने वाले मुख्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के नाम वारिस खान (25)  और मोबिन (23) हैं। इनमें से वारिस खान मथुरा जिला, गोवर्धन उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और मोबिन राजस्थान के भरतपुर, डीग कस्बे का रहने वाला है।  यह दोनों इस ऑनलाइन ठगी के मास्टर माइंड है।  मुख्य आरोपी वारिस खान टीचर है और जो  प्राइवेट स्कूल में 8 वीं तक की कक्षा के बच्चों को पढ़ता है । मोबिन अनपढ़ है और यह ऑनलाइन खुद खरीदारी के लिए बात करता है।
इन दो आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले नार्थ दिल्ली पुलिस की टीम ने 14 फरवरी  तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनमें इन आरोपियों के नाम कपिल, मानवेन्द्र, और साजिद हैं. इनमें से कपिल और मानवेन्द्र, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले हैं और साजिद मेवात का रहने वाला है। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद वारिस खान और मोबिन की पुलिस को तलाश थी क्योंकि ऑनलाइन ठगी के मास्टर माइंड यह दोनों थे।
  • कैसे हुआ ठगी का मामला :
हर्षिता ने एक सोफा बेचने के लिए एक OLX पर  ऐड डाला था। सोफे के देखकर खरीदने के लिए इन आरोपियों ने हर्षिता से कॉन्‍टैक्‍ट किया। अकाउंट सही है या नहीं, इसकी जांच का बहाना बनाकर उसने हर्षिता के खाते एक रुपया की रकम ट्रांसफर की। फिर उसने हर्षिता को एक QR कोड भेजा और कहा कि उसे स्‍कैन करें ताकि तय रकम उनके खाते में ट्रांसफर की जा सके। हर्षिता ने ऐसा ही किया तो उनके खाते से 20,000 रुपये कट गए। जब उन्‍होंने शिकायत की तो उस शख्‍स ने कहा कि ऐसा गलती से हो गया। उसे दूसरा QR कोड भेज रहा है 20 हज़ार सहित उसके स्कैन करने पर वापिस हो जायेंगे और एक QR कोड और भेजा और उसे स्‍कैन करने को कहा। हर्षिता ने इसबार स्‍कैन किया तो अकाउंट से 14 हजार रुपये फिर कट गए। इसके बाद फ़ोन बंद कर दिए गए। यानी दो बार में हर्षिता से कुल 34,000 रुपये की ठगी की गई थी।
हर्षिता के साथ ऑनलाइन ठगी की घटना के बाद से पुलिस ने लगातार इस मामले के आरोपियों के पीछे सरगर्मी से लगी रही। कपिल, मानवेन्द्र, साजिद, की गिरफ्तारी के 2 दिन बाद आज सेंट्रल  डिस्ट्रक्ट ATS के सब इंस्पेक्टर सन्दीप गोधरा की टीम ने हर्षिता ऑनलाइन ठगी के मुख्य मास्टर माइंड वारिस खान और मोबिन को भी पकड़ लिया है। 
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

जामा मस्जिद इलाके में छप रहे थे नकली नोट, एक गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस का नया नारा `जन जन के साथ — घर घर के पास’