in ,

दिल्ली पुलिस का नया नारा `जन जन के साथ — घर घर के पास’   

दिल्ली पुलिस का दिल्ली में चला जन सेवा रथ 

SHARE With Your Friends
रथ पर लोगों को आमंत्रित करते हुए दरिया गंज थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर संजय कुमार

सेन्ट्रल दिल्ली : आज दिल्ली पुलिस ने अपना 74 वां स्थापना दिवस मनाया, इसके साथ ही दिल्ली पुलिस सप्ताह की भी शुरुआत हो गई  है।  दिल्ली पुलिस सप्ताह 16 फरवरी से 22 फरवरी तक मनाया जायेगा। दिल्ली पुलिस सप्ताह पर आज दिल्ली के मध्य जिले के डीसीपी जसमीत सिंह, एडिशनल डीसीपी रोहित मीणा व दरियागंज  एसीपी वीर सिंह दरियागंज तथा थाना इंचार्ज ने दरियागंज में दिल्ली पुलिस के जन सेवा रथ यात्रा का उद्धघाटन किया।

रथ के उद्धघाटन पर सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी जसमीत सिंह व दरियागंज एसीपी वीर सिंह 
इस रथ के माध्यम से लोगों को दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्यशैली की नवीन तकनीकीको जनता से रूबरू करनेवाने का प्रयास किया है। दिल्ली पुलिस ने इस रथ के साथ एक नया नारा भी दिया है  दिल्ली पुलिस  पुलिस जन जन के साथ –घर घर के पास। दिल्ली पुलिस के इस जन सेवा रथ को दरियागंज के मुख्य बाजार के दरमियान खड़ा किया गया।
इस रथ को डिस्ट्रिक्ट की हर मुख्य जगहों पर ले जाया जायेगा और इसके द्वारा दिल्ली पुलिस रथ की स्क्रीन पर शॉट फिल्मों द्वारा जनता को उन तकनीकी सुविधाओं से अवगत करवाएगी जो उनकी मदद के लिए वर्तमान में जारी हैं जैसे सीनियर सिटीजन की मदद के लिए मोबाइल ऐप, संयुक्त शिकायत वेब पोर्टल, महिला एवं बाल हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा के लिए हिम्मत मोबाइल ऐप, ऑनलाइन FIR तथा NCR की सुविधा, के साथ साथ महिलाओं को  अपनी स्वयं की रक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग प्रोग्राम। यह रथ लोगों को जुर्म और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर इलाके में जायेगा।
इस दिल्ली पुलिस सप्ताह के दौरान दरियागंज थाने में स्कूली बच्चों को पुलिस की कार्यशैली से अवगत करवाया जायेगा।  इसके अतिरिक्त समाज में बुरे लोगों कैसे दूर रहना है तथा बच्चों को संकट के समय कैसे अपना और अपने साथियों का बचाव करना है ख़ास तौर से समाज में घट रहे नाबालिग लड़कियों के साथ अपराधों को देखते हुए स्कूली छात्राओं इन अपराधों से बचने के लिए महिला पुलिस अधिकारी विशेष परमर्श  देंगी।
पुलिस स्थापना दिवस की ख़ुशी में लोगों को फल और मिठाइयाँ बांटते दरियांगज थाने के पुलिसकर्मी 
दिल्ली पुलिस ने जन रथ की शुरुआत के दौरान लोगों में फल में और मिठाइयाँ भी बांटी तथा पुलिस थानों को फूलों और रंगबिरंगी लाइटों की रौशनी से सजाया है।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

दिल्ली के मुख्यमंत्री की बेटी से ठगी करने वाला मास्टरमाइंड टीचर गिरफ्तार 

#ViralVideo : पहली बार देखा होगा ऐसा चोर, इस चोर की लाइव चोरी