
नई दिल्ली : Auto Lifter : सेंट्रल दिल्ली का करोल बाग दिल्ली का बड़ा कारोबारी इलाका. इस एरिया के वाहनों पर एक ऐसे चोर की निगाहें रहती थी जो कम उम्र का नाबालिग है . रोजाना बाइक, स्कूटी चोरी से थाने की पुलिस खासी परेशान थी. जिले के लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पता चला 17-19 साल का एक लड़का शामिल है। सुबह 4.00 से 6.00 बजे (सुबह) के बीच वारदात होती थी.
करोल बाग थाने के हवलदार मनोज और सिपाही निरंजन ने अपराधी को पकड़ने के लिए सिविल कपड़ों में लगातार 12 रात क्षेत्र में जाल बिछाया. इसके बाद, लोगों से खुफिया जुटाई. टीम को उस वक्त सफलता मिली जब यह ऑटो लिफ्टर थाना करोलबाग से चोरी की स्कूटी से भागने की कोशिश कर रहा था तभी टीम के जाल में फंस गया. अपराधी को पकड़ लिया गया है इससे कुल 6 स्कूटी और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया और पुलिस स्टेशन करोल बाग और आनंद पर्वत के कुल 12 मामले सामने आए.


