
पुलिस के सामने कई मामले ऐसे आ जाते हैं जो पुलिस की बैचेनी बढ़ा देते हैं , खासकर नन्हे बच्चों के ग़ुम हो जानेे पर । आज शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने मुंजा चौक ओर संगतराशन चौकी की पिकेट लगी हुई थी वहां तैनात चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गोपाल के पास घबराया हुआ आंखों में आंसू लिए एक शख्स आया जिसका नाम शिव कुमार था । वह देवरिया से दिल्ली आया था, स्टेशन से बाहर निकला तो उसके साथ चल रहा 4 साल का बेटा सन्नी अचानक लापता हो गया ।आसपास तालाश करने पर जब बच्चा नही मिला तो शिव कुमार ने पुलिस को पिकेट पर सब इंस्पेक्टर गोपाल को और स्टाफ को खड़ा देखा तो उनको अपने बच्चे के लापता होने के बारे में बताया । चौकी इंचार्ज ने बिना वक्त गवाएं शिव कुमार से सन्नी की फ़ोटो ली और पुलिस स्टाफ और आस पास के थानों के पुलिस ग्रुप में फॉरवर्ड कर दी । 4 साल के सन्नी की तलाश में सिपाही संजीव व सिपाही लोकेश को आसपास सर्च करने की जिम्मेदारी सौंपी । लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट भी की गई ।

कई घण्टे की खोज के बाद दोनों सिपाहियों ने सन्नी को तलाश लिया । सेंट्रल डिस्ट्रक्ट डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि यह बच्चा सन्नी स्टेशन से निकल कर पहाड़गंज की गलियों में चला गया था । दोनों सिपाहियों ने काफी दौड़ भाग करके इसे ढूंढ निकाला । नई दिल्ली स्टेशन से आने वाले यात्रियों के साथ बच्चों के गुम होने की पहले भी शिकायतें आई है इसके लिए हमने ऑपरेशन मिलाप के अंतर्गत दो सिपाहियों को खासतौर से गुम हो जाने वाले बच्चों को तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी हुई है ।
अपने 4 साल के सन्नी के मिल जाने पर शिव कुमार ने दिल्ली पुलिस का आभार प्रकट किया ।



Comments
Loading…
Comments