
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के साथ विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक, संयुक्त आयुक्त सुमन गोयल, डिस्ट्रिक्ट डीसीपी श्वेता चौहान, एडिशनल डीसीपी शशांक जयसवाल तथा अक्षत कौशलनई दिल्ली : Delhi Police : दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने आज सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम को सम्मानित किया. इस टीम ने 31अगस्त की सुबह तड़के पहाड़ गंज में हुई 6 करोड़ की डकैती का राज खोला था. मुंबई की एक कोरियर कंपनी जय माता का ब्रांच ऑफिस पहाड़ गंज के दरिबापान गली में स्तिथ है. 5 बदमाशों ने इस कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारियों की आंख में मिर्ची पाउडर झोंका और ज्वैलरी से भरे बैग लेकर फरार हो गए थे. इन बैग में तकरीबन 6 करोड़ से ज्यादा की ज्वैलरी थी.
दिल्ली में इतनी बड़ी वारदात होने के बाद दिल्ली पुलिस की सभी जांच एजेंसियां स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गई और अपराधियों की खोज में लग गई. सेंटर डिस्ट्रिक्ट की महिला डीसीपी श्वेता चौहान और एडिशनल डीसीपी शशांक जयसवाल को अपनी स्पेशल स्टाफ की टीम पर भरपूर भरोसा था. एसीपी ऑपरेशन अजय कुमार सिंह, स्पेशल टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप गोदारा जिनका नाम जांच के मामले में दिल्ली पुलिस के अव्वल अधिकारियों में शुमार होते हैं. इस डकैती के मामले की कमांड उनको सौंपी गई थी. संदीप गोधारा ने अपने अधिकारियों के भरोसे को कायम रखा.

संदीप गोदारा की टीम ने उस एंगल पर जांच को केंद्रित किया जिसपर किसी ने अनुमान ही नही लगाया था. सिर्फ एक paytm को आधार बनकर 24 घण्टे के अंदर अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली. अगले दिन स्पेशल स्टाफ की टीम तीन डकैतों नागेश, शिवम, मनीष को राजस्थान से गिरफ्तार कर लाई. इनकी गिरफ्तारी के साथ साथ 6 करोड़ की ज्वैलरी भी बरामद कर ली गई.

दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की काबिले तारीफ कार्यवाही ने दिल्ली पुलिस की साख को गिरने से तो बचाया ही साथ ही देश में दिल्ली पुलिस के रुतबे को कायम रखा.
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने डिस्ट्रिक्ट डीसीपी कार्यालय में पहुंच कर टीम के प्रत्येक सदस्य को परशस्ति पत्र के साथ 10 हजार की इनाम राशि भी भेट की.
दिल्ली पुलिस से सम्मान पाने वाली स्पेशल स्टाफ सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम
इंस्पेक्टर – संदीप गोदारा
सब इंस्पेक्टर्स – संजय कुमार, मुकेश तोमर, साहिल सांगवान, रवि शंकर.
एएसआई – योगिंदर गिरी, बलजीत, लुकमान, कन्हैया लाल, निर्मलजीत, प्रवीण, राकेश, सतीश, सत्यवीर, उमेद, योगिंदर, अजय, सुरेंद्र. अजय पराशर
हेड कांस्टेबल – दिलशाद, अमरजीत, विजय, अतुल, प्रवीण, जसवीर, शेखर, जसबीर, धीरज, राजेश, संदीप.
सिपाही – खुशहाल सिंह


