
बरामद सोने की कीमत करीब एक करोड़ 8 लाख रूपये है
उत्तर प्रदेश : रेलवे सुरक्षा बल ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जो तस्करी करके सोना ले जा रहा था। हरदोई रेलवे स्टेशन के इलाके में ज्वॉइंट गस्त के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सिंह और हरदोई जीआरपी के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन मास्टर कार्यालय के सामने फुट ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हरकते करते देखा। स्टाफ ने इससे पूछताछ की तो इसने अपना नाम राजू कुमार वर्मा बताया जो नगरिया ठाकुरगंज लखनऊ का रहने वाला है। राजू कुमार के सामान की तलाशी ली गई, राजू कुमार के बैग से कुछ पीली धातु के टुकड़े बरामद हुए इन बरामद टुकड़ों का वजन 2 किलो 700 ग्राम पाया गया। इस धातु के टुकड़ों पर मोहर की छाप बनी हुई है।
जाँच से पता चला यह सोने टुकड़े हैं। इस बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 8 लाख रूपये है। रेलवे सुरक्षा बलथाना हरदोई पर प्रभारी निरीक्षक हरदोई के आदेशानुसार मुकदमा अपराध संख्या 912/2019 अंतर्गत धारा अग्रिम कार्यवाही से 147/145 रेलवे एक्ट दिनांक 11/09/2019 को मामला दर्ज कर राजू कुमार को गिफ्तार कर लिया गया।



Comments