in ,

कर्ज लेने के लिए एजेंट को बुलाकर कर लेते थे एजेंट का अपहरण

SHARE With Your Friends

 

नई  दिल्ली : दिल्ली के नार्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने अपहरण के मामले में शमीम नाम के आरोपी को गिरफ्तार है । इस गिरोह के लोग ऋण देने वाली कंपनियों के एजेंटों से सम्पर्क करते थे, ऋण देने वाले एजेंटों के नंबर जस्ट डायल लेते थे। एजेंटों को ऋण लेने के बहाने से बुलाते थे।  जब एजेंट उनके पास पहुँचता था उसको वहीं अगवा कर लेते थे।

यह सारा मामला सितंबर महीने का है जब इन लोगो ने गुरदीप नाम के लोन एजेंट का अपहरण कर लिया इन अपहरणकर्ताओं ने गुरदीप के परिवार से 10 लाख रूपये की मांग की। बाद में यह अपहरणकर्ता 10 लाख से 50 हजार रूपये लेकर गुरदीप को छोड़ने पर राजी हो गए। गुरदीप के परिवार वालों ने 15 हज़ार पेशगी के तौर गुरदीप के अकाउंट से ट्रांसफर भी कर दिए थे।
गुरदीप के परिवार वालों ने गुरदीप के अपहरण की FIR गुलाबी बाग़ थाने में दर्ज करवा दी थी। इसके बाद यह सारा मामला स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा को ट्रांफर किया गया। सुनील कुमार ने अपनी टीम के साथ सबसे पहले उस बैंक के ATM में की CCTV फुटेज निकाली जहाँ से अपहरणकर्ताओं ने गुरदीप के खाते से पैसे निकाले थे।  पुलिस को फुटेज से आरोपी शमीम की पहचान कर उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। गुरदीप का पता मिलते ही  गुरदीप को स्पेशल स्टाफ ने सकुशल छुड़वा लिया l  इस गैंग में अन्य चार लोग भी शामिल हैं जिनकी पुलिस को तलाश है।
पूछताछ से पता चला की सभी आरोपी मेवात  के रहने वाले हैं। शमीम ने नूह के पुनेहवा थाना इलाके में अगस्त महीने में अपने दो अन्य साथियों के साथ नाबालिग के साथ गैंगरेप किया था यह रेप मामले में भी वांटेड था। यह लोग अपहरण करके मेवात के जंगलों में बंधक बना कर रखते थे। ये मेवाती बदमाश  लूटपाट, अपहरण की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

 TWO DESPERATE MOBILE PHONE SNATCHERS  -CUM- AUTO-LIFTERS AND ONE RECEIVER HAVE BEEN ARRESTED     

BUSTED A GANG OF AUTO-LIFTERS, TWO AUTO-LIFTERS ARRESTED.