,
इस सीसीटीवी लाल रंग की टी शर्ट पहने सिपाही प्रवीण है और काली जैकेट वाला अतुल है । दो बदमाश भागते दिख रहे हैं और दो बफमाशों को गिरा लिया गया ।
नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के देश बन्धु गुप्ता रोड पुलिस स्टेशन के दो सिपाहियों ने अपने कर्तव्य का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जो हिम्मत दिखाई वह सरहानीय व प्रशंशनीय है ।
इन दोनों ने मुम्बई और मध्य प्रदेश के ईरानी गैंग के बदमाशों को जान पर खेल कर पकड़ा है । इस गैंग के लोग दिल्ली में आकर फ़र्ज़ी क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लोगों को लूटा करते थे ।
कई दिनों से देशबन्धु गुप्ता रोड पर फ़र्ज़ी पुलिसकर्मियों द्वारा लूटपाट की शिकायते आ रही थी, इसी कड़ी में 9 दिसम्बर को दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने अजय नाम के शख्स को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर उसके बैग से तलाशी लेने के बहाने 2,50,000 रुपये निकाल कर फरार हो गए थे ।
इस मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद एसीपी ओम प्रकाश लेखवाल, एसएचओ मधुकर राकेश ने सब इंपेक्टर संदीप गोधरा, सिपाही प्रवीण औऱ अतुल को हर हाल में इस गैंग की गिरफ्तारी के निर्देश दिए ।
थाने के इस स्टाफ ने CCTV से वारदात के वक्त की तस्वीरों के आधार पर निगरानी शुरू कर दी । इन बदमाशों के हौसलें इतने बुलन्द थे कि यह फिर नये शिकार की तलाश में 10 दिसबंर को उसी जगह आ गए जहां पहले वारदात को अंजाम दिया था । मगर इस बार पुलिस पहले से चौकन्नी थी वहां घूम रहे सादी ड्रेस में प्रवीण और अतुल की नज़र इनकी मोटर साइकिल अपाचे ओर एफजेड पर पड़ी । क्योंकि सीसीटीवी में इसी तरह की
सिपाही

मोटरसाइकिलों पर सवारों को वारदात करते हुए देखा गया था ।
प्रवीण और अतुल ने बिना मौके को गंवाए हिम्मत, साहस और फुर्ती दिखाते हुए दोनों मोटरसाइकिलों को रुकवा कर चार बदमाशों से दोनों भिड़ गए । मगर इसी दौरान दो बदमाश भागने में सफल हो गए । मगर इन दोनों सिपाहियों ने बिना जान की परवाह किये बदमाशों को वहीं गिरा लिया ।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि माशूम अली (38) और मोहम्मद अकबर (26) को पकड़ने वाले दो सिपाहियों ने बेहतरीन पुलिसिंग का परिचय दिया है । उनकी इस बहादुरी से 14 आपराधिक मामलों के अपराधी गिरफ्तार हो गए हैं । करोल बाग, देश बन्धु रोड, हौज़ खास में कई गई फ़र्ज़ी वाड़े की इसी तरह की वारदातों के केस भी खुल गए हैं ।



Comments