

नई दिल्ली : 21:50 PM : दिल्ली में लॉकडाउन क्या लगा जैसे चोरों और उठाईगीरों की मौज आ गई हो I उनको ऐसा लगता है की उनके लिए जुर्म करने का इससे मुफीद मौका कोई हो नही सकता I जब तक लॉक डाउन है तब तक दिल्ली की सुनसान गलियों और सड़कों पर जुर्म करना इनके लिए आसान हो गया है I
ऐसे माहौल में दो वाहन चोर पश्चिमी जिले के इंद्रपुरी थाने के स्टाफ ने गिरफ्तार किये हैं I 15 मई को टोडा पुर इलाके से एक स्कूटी चोरी की इतला पुलिस के पास आई I थाना इंचार्च सुरेंदर सिंह ने इतला की FIR दर्ज करने के बाद अपने थाने के सब इंस्पेक्टर दिनेश, हवलदार राशिद खान, हवलदार अज़ीज अहमद, सिपाही अवधेश को इन चोरों की तलाश में लगा दिया I
पुलिस के पास इस चोरी का कोई एक अदना सा सुराग भी नही था इसके बावजूद भी पुलिस इलाके से टुकड़ों में छोटी छोटी सूचनाएं एकत्रित करके वाहन चोरों तक पहुंच गई I पुलिस ने अभिषेक 22 और दूसरा आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया I इनके पास से पुलिस को दो चोरी की हुई स्कूटी बरामद हुई एक टोडा पुर से चुराई थी दूसरी दिल्ली के अम्बेडकर नगर से चोरी की गई थी I पुलिस को छानबीन से यह भी पता चला की नाबालिग पर चोरी के दो मामले हरियाणा में पहले भी रजिस्टर्ड हैं I पुलिस ने दोनों को अलग अलग कानूनी प्रकियाओं के तहत दंड के लिए कोर्ट में पेशकर दिया है
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!



Comments