in ,

हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता को अफीम केस में हिरासत में लिया गया ।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अम्बाला से पकड़ा

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता को दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने मादक पदार्थ संलिप्तता के चलते अपनी हिरासत में लिया है।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम सब इंस्पेक्टर संजय गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को अंबाला पहुंची और राजकुमार गुप्ता को अनाज मंडी स्थित बीज-दवाई की दुकान से हिरासत में ले लिया गया । दिल्ली पुलिस राजकुमार गुप्ता को चौकी नंबर पांच में लेकर गई और वहां अपनी हाजिरी और रवानगी दर्ज कराने के बाद अपने साथ ले आई । दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने NDPS के तहत इस कार्यवाही को अंजाम दिया है ।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सिटी की अनाज मंडी में शाम को करीब 4 बजे छापा मारा । वहाँ राजकुमार गुप्ता अनाज मंडी स्थित बीज-दवाई की दुकान पर मौजूद था। यह बीज और दवाई की दुकान राजकुमार गुप्ता की है । राजकुमार गुप्ता की दिल्ली में दर्ज अफीम से जुड़े एनडीपीएस केस में संलिप्तता बताई गई है।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच लो सूचना मिली की राकेश रोहिणी दिल्ली का रहने वाला जो अफीम की तस्करी करता है। पिछले महीने फरवरी को धौलां कुआं में अफीम सप्लाई के दौरान सूरज और राकेश को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपियों ने अंबाला के बिजनेसमैन व  हरियाणा जनचेतना पार्टी  के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता का नाम अफीम मामले में लिया।  पुलिस ने मोबाइल की काल डिटेल से राजकुमार गुप्ता और आरोपियों के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा निकाल लिया।   इसी आधार पर रविवार को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के सब इंस्पेक्टर संजय गुप्ता को छापामारी के लिए टीम लीडर बना कर अम्बाला`रवाना किया ।

लेकिन बताया जाता है कि वह राजकुमार गुप्ता आरोपितों से अफीम खरीदा करते थे।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

#ViralVideo : दिल्ली में स्नैचर का चाकू मारते हुए CCTV वीडियो

Viral Video : बदमाशों ने की खुले आम हिमाकत पुलिस PCR तोड़ डाली