in ,

21 APRIL : पूर्वी दिल्ली में एक बार फिर दोहरा हत्या कांड

Dead body covered with sheet on murder crime scene
SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : # Double_Murdrr पूर्वी दिल्ली के पाण्डव नगर इलाके में 2 बच्चों की हत्या. मां को गम्भीर  घायल हालत में अस्पताल भेजा गया. इस हत्या कांड के बाद से पिता फ़रार है ।

यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है जब पुलिस को जानकारी मिली की शांति गार्डन, गली नंबर 6 में कालर का भाई श्याम जी गायब है और घर नही आया तथा घर के बाहर ताला लगा हुआ है ।

जब ताला तोड़ दरवाजा खोला गया तो घर में दो बच्चे मृत मिले और मां  घायल हालात में मिली l मां को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया । मृतक लड़के की उम्र 16 और लड़की की उम्र 10 वर्ष  है ।

बच्चो का पिता घर से फरार है जिसके चलते इस दोहरे हत्याकांड में शक की सूई उसी पर घूम रही है ।

 

SHARE With Your Friends

20 APRIL : मुरादाबाद से भाजपा के लोक सभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन

6 MAY : झारखंड में ईडी का बड़ा शिकंजा: करोड़ों की नकदी जब्त