in

सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट, थाना पहाड़ गंज पुलिस ने पकड़े नाबालिग वाहन चोर

SHARE With Your Friends
सेंट्रल दिल्ली के पहाड़ गंज थाना पुलिस ने एक नाबालिग बच्चों का गैंग पकड़ा है जो मौज मस्ती के लिए मोटरसाइकिलें और स्कूटियां चोरी किया करते थे।
इलाके में पिछले कुछ दिनों से वाहन चोरी के मामलों में तेजी आने से पुलिस में खलबली मच गई।  पहाड़ गंज एसीपी संजय गुप्ता और थाना इंचार्ज सुनील चौहान ने वाहन चोरी के बढते मामलों पर लगाम कसने के लिए अपने थाने की एक टीम बनाई।
इस टीम ने आसपास नज़र रखना शुरू कर दिया।  पुलिस ने कुछ सीसीटीवी कैमरों में देखा कुछ बच्चों का झुण्ड इलाके में घूमता है।  पुलिस ने अलग अलग सीसीटीवी कैमरों से इनकी लोकेशन देखी। पुलिस ने शक की बिनाह पर इनको पकड़ लिया।  पूछताछ से पता लगा की यही लोग वाहन चोरी किया करते थे। इनके पास से 11 वाहन बरामद हुए हैं जिनमें 4 मोटरसाइकिलें और 7 स्कूटी शामिल है।  इनमें से 8 वाहन लिंक भी कर लिए गए हैं।
यह नाबालिग घूमने फिरने के लिए वाहन चोरी किया करते थे, जब मोटरसाइकिल या स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो जाता था उसे वहीँ छोड़ देते थे और वहीं से दूसरा चुरा लेते थे। इस तरह इन्होने एक दर्जन से ज्यादा वाहन चोरी किये हैं। 
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट, जामा मस्जिद थाना : GST की आड़ में ठगी पांच गिरफ्तार

 NARCOTIC CELL, CRIME BRANCH HAS ARRESTED TWO NIGERIAN NATIONAL