in ,

दिल्ली में कोरोना से हुई मौतों पर शवों को कंधा देने वाला कोई नही

SHARE With Your Friends

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर क्षेत्र में साउथ अनारकली एक्सटेंशन, एक ग़रीब परिवार की महिला के लिए नारायण रूप बन के आये। बीमार वृद्धा के लिए नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल ने न उपचार दिलवाया बल्कि उपचार के दौरान देहांत के बाद भी उनके अकेले बेटे और बेटी के साथ उनके पार्थिक शरीर को कंधा दे कर मानवता का धर्म भी निभाया। कोरोना संकट में नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल लोगों की हर संभव मदद कर रही है।

कृष्णा नगर क्षेत्र के साउथ अनारकली एक्सटेंशन कॉलोनी, एक ग़रीब परिवार बीमार क़रीब 65 वर्षीय वृद्धा श्रीमती ईश्वरी देवी लंबे समय से बीमार थी। कोरोना के चलते कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था। उनके बेटे राजू ने नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल से संपर्क किया उसने बताया मेरी माता जी का देहांत हो गया है कॉलोनी के लोगों को पता होने के बावजूद भी कोई मदद के लिए नहीं आ रहा है। यह जानकारी मिलने पर नर

 

सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल के *अध्यक्ष*- आचार्य संजय शर्मा वह अन्य दो सदस्यो के साथ मिलकर मृतक की अंतिम यात्रा में अर्थी को कांधा देकर मानवता का धर्म निभाया। नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल के इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है महिला के पति की मौत के बाद दो बेटी एक बेटा है तीनों अविवाहित हैं और बेटे के पास फ़िलहाल कोई नौकरी भी नहीं हैं जो की बढ़ी ग़रीबी हालात में गुज़र वाशर कर रहे हैं।

 

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

RAPID BREAKING NEWS : दिल्ली पुलिस ने पकड़ा सब्जी की आड़ में शराब की डिलीवरी करने वाले को !

दिल्ली पुलिस ने आसमान से दिखाई दिल्ली की खूबसूरत जमीन