in ,

थाना चाँदनी महल में 26 पुलिसकर्मियों की कोरेटाइन से वापसी, थाने में लगाया सैनेटाइजिंग कैबिन

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : जब से कोरोना ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के चाँदनी महल थाने में अपनी दस्तक दी है, तभी से इस थाने में काम करने वाले पुलिस स्टाफ में डर का माहौल बना हुआ है I मगर उनका यह डर आज दूर हो गया है, क्योकि आज जिला उपायुक्त की पहल पर मध्य जिले में पहली सैनेटाइजिंग टनल (गुफा) इस चाँदनी महल थाने में लगाई गई है I इसके पीछे मकसद अपनी पुलिस के जवानों को सुरक्षित रखना है I

28 मार्च को निजामुद्दीन से तब्लीगी जमात में संक्रमण के खुलासे के बाद वहां से भाग कर यहाँ छुपे 150 से ज्यादा जमातियों को ढूंढ कर निकाला गया I जमातियों के उस जत्थे से 52 जमाती कोरोना पॉजिटिव निकले I इसके बाद इन जमातियों के सम्पर्क में आये थाने के पुलिसकर्मियों को कोरोना का शिकार बनना पड़ा I आज की तारीख में चाँदनी महल थाने के 9 पुलिसकर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है I इस थाने के SHO सहित  26 पुलिस मुलाजिमों को कोरेटाइन के लिए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था I आज 26 पुलिसकर्मियों की कोरेटाइन से वापसी हुई, इनकी वापसी पर वहां मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों औऱ स्टाफ ने ताली बजा कर स्वागत किया I

चाँदनी महल थाने में कोरेटाइन से वापसी करते हुए 26 पुलिस मुलाजिम

इलाके में कोरोना का खतरा ज्यादा है पुलिस ने एहतियातन चारों ओर बैरिकेट लगा दिए है I थाना चाँदनी महल भीड़ भाड़ वाले इलाके के बीचो बीच है इसलिए पुलिस का एक एक मुलाजिम कोरोना के डर के साये में थाने में काम कर रहा है I

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया की “चाँदनी महल का इलाका दिल्ली के हॉट सपाट में से एक है इस कारण इस संवेदनशील इलाके में पुलिस के मुलाजिमों को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी था I आज थाना चाँदनी महल के मुख्यद्वार पर सैनेटाइजिंग कैबिन बनाया गया है I अब हर आने जाने वाला अपने आपको सबसे पहले इस कैबिन में सेनेटाइज करेगा इसके बाद थाने में प्रवेश करने दिया जाएगा” I

चाँदनी महल थाने में सैनेटाइजिंग कैबिन का उद्घाटन करते हुए ज्वाइंट कमिश्नर 

थाने में सैनेटाइजिंग कैबिन लगने के बाद अब इस थाने के स्टाफ को कुछ राहत महसूस हो रही है I अब यह लोग इलाके में जाने से पहले औऱ आने पर अपने आपको पूरी तरह सैनेटाइज कर खुद को सुरक्षित रखेंगे I

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

गृह मंत्रालय का फरमान ! बिना रजिस्ट्रेशन नही कर सकेगा कोई पलायन

गृह मंत्रालय : अपने घरों में लौटने वाले लोगों को करवाना होगा अपना रजिस्ट्रेशन