in ,

जब भरी खाने की थाली छोड़ लुटेरों के पीछे भागा सिपाही

SHARE With Your Friends
लुटेरे संदीप और सुमित पुलिस के कब्जे में

नई दिल्ली : लॉकडाउन खुलने के बाद स्नैचर्स और चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है, यहां तक पुलिस का खाना पीना भी दूभर हो गया है । वैसे तो  मोबाइल चोरों को रोज पुलिस पकड़ रही है मगर यह स्टोरी कुछ दिलचस्प है इसे आप जरूर पढिये !
सेन्ट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाना एरिया में हिम्मतगढ़ चौक पर रात तकरीबन 8 बजे कमला मार्किट थाने का एक सिपाही महेश वहां एक ढाबे में खाना खा रहा था । तभी उसे सड़क पर शोर सुनाई दिया, एक युवक ‘चोर चोर पकड़ो पकड़ो’ चिल्लाता हुआ भाग रहा था ।

सिपाही महेश

खाना खा रहे सिपाही महेश को सारा माजरा समझते देर नही लगी उसने अपने खाने की थाली वहीं छोड़ कर बाहर खड़ी अपनी बाइक को स्टार्ट कर भागने वालों के पीछे दौड़ा दी और आगे जाकर एक युवक को पकड़ लिया दूसरे युवक को पब्लिक की मदद से पकड़ लिया ।
यह दोनों पकड़े गए युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला ये दोनों किसी का मोबाइल छीन कर भाग रहे थे । इन्होंने उस वक्त दो लोगों के मोबाइल छीने थे । लूटे हुए दोनों फोन पुलिस ने इनके पास से बरामद कर लिए थे। पुलिस ने जब इनके जुर्म के पन्ने पलटे तो पता चला यह अपराध करना इन दोनों की आदत है । आरोपी संदीप के ऊपर स्नैचिंग के 9 तथा सुमित पर 4 मुकद्दमें दर्ज हैं । यह नार्थ दिल्ली के मोतिया खान से वारदात करने सेन्ट्रल दिल्ली आते थे । पुलिस ने इन दोनों को जेल के पीछे भेज दिया है । मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने इस सिपाही के प्रयास की सरहाना की  संदीप और सुमित नाम के दोनों बदमाशों के सलाखों के पीछे चले जाने से पुलिस को कुछ दिन के लिए लूटपाट की वारदातों से निजात मिलेगी ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

पहाड़ गंज में कुत्ते के भोंकने पर बुजुर्ग की सनसनीखेज़ हत्या

पहाड़गंज में टॉयज गन से रॉबरी