in ,

पहाड़गंज में टॉयज गन से रॉबरी 

SHARE With Your Friends
नई दिल्ली : कोरोना एक तरफ लोगों के लिए मौत बना हुआ है दूसरी तरफ इसके चलते दिल्ली में अपराधों की संख्या भी बढ़ गई है।  दिल्ली में पुलिस रोजाना दर्जनों स्नैचर पकड़ रही है। सेन्ट्रल दिल्ली के पहाड़गंज पुलिस ने दो स्नैचर्स को गिरफ्तार किया है जो लूटपाट के वक्त टॉयज गन रखते थे वारदात के वक्त इस टॉयज गन को दिखाकर भागने में कामयाब हो जाते थे।
हाल में ही पिछ्ले मंगलवार को दोनो बदमाशो ने एक राहगीर से उसका मोबाइल फोन स्नैच कर भागने लगे जब पीड़ित ने पीछा किया तो उसे गन दिखाया जिसके बाद वो डर से न चिल्ला पाया नही उसका पीछा कर पाया ।

पहाड़ गंज एसीपी ओमप्रकाश लेखवाल ने थाना इंचार्ज सुनील चौहान को इस गन पॉइंट पर लूटने वाले गैंग को जल्द पकड़ने के लिए ख़ास हिदायतें दी। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए सब इंस्पेक्टर सुशील त्यागी, को नियुक्त किया गया और सहयोग के लिए सिपाही नितिन और राजीव दिए गए। पुलिस तुरंत मामले की जांच में लग गई। इलाके में कई रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए जिसमे वारदात में इस्तेमाल होने वाली बाइक की नंबर प्लेट आ गई।  नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस बाइक के मालिक तक पहुंची, बाइक का मालिक इनमें एक लुटेरे का पिता निकला, यह वारदात करने के लिए अपने की बाइक इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने दोनों लुटेरों राजन, और मुन्ना को धर दबोचा । पुलिस ने आरोपी के पास से 3 मोबाइल फोन , एक टॉयज गन के साथ वारदात में इस्तेमाल होने वाला मोटर साईकिल भी बरामद कर लिया है ।

ल
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

जब भरी खाने की थाली छोड़ लुटेरों के पीछे भागा सिपाही

शाहदरा डिस्ट्रीक्ट में पुलिस पर फायरिंग