
नई दिल्ली : कोविड़-19 की गिरफ्त में आये जो लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं उनकी जिंदगी बचाने के लिए एक बार फिर दिल्ली पुलिस आगे आई है ।
कोरोना की लाइलाज़ बीमारी के लिए प्लाज्मा थ्रेपी के इस्तेमाल से मरीजों को बचाने के लिए चिकित्सा जगत में आशा की एक किरण जागी है ।
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल ( LNJP ) में दिल्ली पुलिस के सहयोग से 18 अगस्त प्लाज्मा डोनेशन बैंक की शुरुआत की गई । इस बैंक में दिल्ली पुलिस कर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
“प्लाज्मा दान’ देने के लिए दिल्ली पुलिस कर्मियों ने सुबह से ही रजिस्ट्रेशन के लिए उत्साहित कतार में लगे दिखाई दिए ।

प्लाज़मा डोनेशन अभियान की शुरुआत सुवाशीस चौधरी, IPS संयुक्त पुलिस आयुक्त, सेंट्रल रेंज, डाक्टर सुरेश कुमार, चिकित्सा निदेशक लोक नायक अस्पताल संजय भाटिया, डीसीपी सेंट्रल, एडिशनल DCP रोहित मीणा IPS, व एडिशनल DCP सिकन्दर सिंह की उपस्थिति में की गई
अभियान के पहले दिन, दिल्ली पुलिस के विभिन्न जिलों व इकाइयों के 118 पुलिस वालों ने खुद को प्लाज़्मा दान करने के लिए पंजीकृत करवाया है। प्लाज़्मा डोनेशन अभियान को निरन्तर जारी रखा जाएगा जिससे लोगों की जान बचाई जा सके ।
दिल्ली पुलिस के जो कर्मचारी कोविड़-19 से उबर चुके हैं, WHO के मानदंडों के अनुसार प्लाज्मा दान कर सकते हैं । दिल्ली में कोरोना की रिकवरी डर काफी ज्यादा हो गई है मगर अस्पतालों को COVID-19 रोगियों के इलाज के लिए प्लाज्मा की लगातार कमी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि आशंकाओं के चलते प्लाज्मा डोनेट करने से लोग घबरा रहे हैं । दिल्ली पुलिस ने इस मिथ्य को तोड़ते हुए आगे आकर भारी तायदाद में प्लाज्मा डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाये । इस मौके पर संयुक्त आयुक्त ने प्लाज्मा दान कर रहे पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें सम्मान पत्र भेंट किये । इस अवसर पर दिल्ली पुलिस संयुंक्त आयुक्त सुवाशिस चौधरी ने कहा कि किसी की जान बचाने से बड़ा कोई मानव धर्म नही है, आप के द्वारा दिया गए इस दान की चर्चा सदैव आपकी आने वाली पीढ़ियों में की जाएगी ।

इस मौके पर मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश व मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर ऋतु सक्सैना ने बताया कि अभी तक LNJP अस्पताल में 8365 कोरोना के मरीज भर्ती हुए थे जिसमें 6744 डिस्चार्ज हो चुके हैं । 114 मरीजों को प्लाज्मा थरेपी दी गई है ।



Comments