in ,

डेढ़ करोड़ के नकली सोने की नकली लूट का खुलासा

SHARE With Your Friends
पुलिस के बीच बाएं से फरहान, मुन्ना, अभिजीत

खुद ही रची डेढ़ करोड़ सोने के लूट की साज़िश

नई दिल्ली : मध्य जिला पुलिस चाँदनी महल के थाने में 1.5 करोड़ की सोने की खुद ही लूट की साज़िश रचने वाले मुख्य आरोपी अभिजीत सहित दो साजिश में शामिल इसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है

कई व्यक्ति कानून को अंधा समझ कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर अपने मकसद को पूरा करने का खेल रचते हैं, मगर पुलिस की चतुराई के आगे इनकी चालकी पकड़ी जाती है ।
सेंट्रल दिल्ली के चांदनी महल पुलिस ने बड़े ही मजेदार केस का पर्दाफाश किया है । इस केस का किस्सा किसी कॉमेडी सीरियल की तरह हैं ।
दरअसल पुलिस को शुक्रवार की रात 10:30 बजे काल मिली कि गन पॉइंट पर किसी बुर्के में आई महिला ने सुनार की दुकान में घुसकर कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया है और हाँथ पैर बांध कर 2 किलो 600 ग्राम सोना लूट कर फरार हो गई । इस सोने की कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ आंकी गई, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में लूट का यह गंभीर मामला बन गया था ।

SHO चांदनी महल बिनोद सिंह

वारदात की सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज बिनोद सिंह, इंस्पेक्टर संजय वर्मा चौकी इंचार्ज तुर्कमान गेट पवन यादव, सब इंस्पेक्टर मोहित मलिक, ASI लटूर सिंह, हवलदार रविंदर, सिपाही राजबीर, सिपाही महेश, सिपाही देवेंद्र, सिपाही ऋषि प्रकाश, सिपाही नरेश यादव मौके पर पहुंचे ।

चौकी इंचार्ज तुर्कमान गेट सब इंस्पेक्टर पवन यादव

पुलिस ने करोड़ों की रॉबरी की वारदात को देखते हुए FSL की टीम को जांच के लिए बुला लिया गया । पुलिस ने मौके से cctv कैमरे के फुटेज की जांच की जिसमें एक काले बुरके में महिला ने गन को अभिजीत की कनपटी पर लगा रखा था । पुलिस ने सीसीटीवी में देखा कि जब यह बुर्के वाली महिला आई तो अभिजीत सांवत ज्वैलर ने उसे अंदर आने का खुद रास्ता दिया, इसी सीन को देखकर पुलिस की शक की सूई शिकायतकर्ता अभिजीत पर घूम गई ।

“सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि पुलिस के लगातार सवालों और पूछताछ से अभिजीत ने खुद गुनाह कबूल कर लिया । उसने बता दिया कि सोना लूटने की साजिश खुद ही रची थी ।

आरोपी अभिजीत साँवन्त

दरअसल अभिजीत पर 70 से 80 लाख का सोना इनश्योर्ड करवाया हुआ था इसके ऊपर कई बैंको से गोल्ड लोन लिया हुआ था” ।
इस साल कोरोना के चलते आई मंदी से कर्ज चुकाने में असमर्थ था । इस कर्जे से मुक्ति के लिए उसके दोस्त प्रोपर्टी डीलर फरहान उर्फ बबलू को बताया फरहान ने अपने साथी मुन्ना के मिलकर योजना बनाई । इन्होंने मुन्ना को काला बुर्का पहनाकर महिला बनाया और उसे टॉय गन दी । मुन्ना योजना के तहत अभिजीत के यहां महिला बनाकर चितली कब्र, जामा मस्जिद स्तिथ इसकी दुकान पर पहुंचा, वहां इसने अभिजीत को टॉय गन पॉइंट पर लेकर उसे कुछ सुंघा दिया अभिजीत को बेहोश करने के बाद उसके हाँथ पैर बांधकर कर उसकी दुकान पर रखा 2 किलो 600 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया, जिसकी कीमत आज के रेट के अनुसार 1.5 करोड़ रुपये है ।

मुन्ना (बुर्का पहन कर महिला बनकर लूटने वाला)

यह सारी साजिश इनश्योर्ड गोल्ड को रॉबरी में दिखा कर कर्जा मांफ करवाने के लिए रची गई थी, इसलिए रॉबरी का नाटक करके पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई ।

प्रोपेर्टी डीलर फरहान उर्फ बबलू , साजिश रचने वाला आरोपी

 

 

 

अभिजीत के बयान के बाद पुलिस ने मुन्ना, और प्रॉपर्टी डीलर फरहान उर्फ बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने फरहान उर्फ बबलू के घर से लूटा हुआ 2 किलो 600 ग्राम सोना भी बरामद कर लिया । वारदात के वक्त इस्तेमाल की गई टॉय गन भी मुन्ना घर से मिल गई ।

बरामद 2 किलों 600 ग्राम नकली सोना
वारदात के वक्त इस्तेमाल टॉय गन

इस केस में एक खास बात यह सामने आई है ! पुलिस ने जो सोना बरामद किया है उनकी जांच की गई तो पाया कि 600 ग्राम ज्वैलरी और 2 किलो सोने की ईंट नकली है । कर्ज में डूबा अभिजीत यह सारा सोना रॉबरी में दिखा कर बैंक को लाखों का चूना लगाना चाहता था ।
इस तरह पुलिस अपनी तेज निगाहों के चलते रॉबरी की आड़ में गुमराह होने से बच गई ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक आतंकवादी को दिल्ली से गिरफ्तार किया

4 साल का सन्नी दिल्ली में लापता, पुलिस ने ढूंढ निकाला