in ,

गाडी के पंचर टायर ने खोल दिया सवा साल पुराना लूट का राज 

कारों को लूटने वाले मेरठ गैंग का सरगना सलमान गिरफ्तार 

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली :हमनें अक्सर कहते सुना है कानून के हाँथ लम्बे होते हैं अपराधी कितना भी शातिर हो वक्त तो जरूर लगता है पर  एक न एक दिन उसके गुनाहों की गर्दन तक कानून के हाँथ पहुंच ही जाते हैं ।
ऐसा ही एक वाक्या सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने का  देखने में आया है ।

सब इंस्पेक्टर गिरिराज

11 सितम्बर की सुबह ठीक रामलीला मैदान के पास से बदमाशों ने गन पॉइंट पर एक स्कोरिपयो गाड़ी के साथ चालक का अपहरण कर लिया था । बदमाशों ने रस्सियों से बंधे चालक को दिल्ली कश्मीरी गेट इलाके में निगमबोध घाट पर फेंक कर स्कॉर्पियो ले गए थे । पुलिस की जांच एजेंसियों को सवा साल से इस वारदात के अपराधियों का कोई सुराग हाँथ नही लग रहा था  ।
10 जनवरी 2020 को कमला मार्किट थाना स्टाफ के प्रयास से सवा साल पुरानी लूट और अपहरण  वारदात का खुलासा हो गया । सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में सूचना आई कि कुछ लोग तुर्कमान गेट के पास CAA और NRC के विरोध में प्रदर्शन करने आ रहे हैं । कमला मार्किट थाने का स्टाफ जिसमें सब इंस्पेक्टर गिरिराज, सिपाही पुष्पेंद्र, सिपाही राजसिंह रामलीला मैदान के गेट नम्बर एक पर तैनाती के लिए भेजे गए ।

शाम के वक्त एक सफेद रंग की स्कोर्पियो DL7CM0286  रंजीत सिंह फ़्लाई ओवर से तुर्कमान गेट की तरफ आ रही थी । तुर्कमान गेट ट्रैफिक जाम की वजह से स्कोर्पियो धीरे धीरे चल रही थी । उसी दौरान सब इंस्पेक्टर गिरिराज की पुलिसिया नज़र गाड़ी पर पड़ी जिसका बाईं तरफ का टायर बिना हवा का था और पीछे का शीशा टूटा हुआ था । सब इंस्पेक्टर गिरिराज ने अपने सिपाहियों को गाड़ी की तरफ इशारा करके बताया । गाडी में बैठे लोगों ने जब पुलिस की निगाहें अपनी तरफ देखी तो गाड़ी की गति को बढ़ा कर तेजी से निकालने की कोशिश की । पुलिस स्टाफ को शक हुआ उन्होंने अपनी गाड़ी को चुपचाप इनके पीछे लगा दी । स्कोर्पियो असफअली रोड की तरफ मुड़ गई । टायर में हवा न होने के कारण स्कोर्पियो की गति धीमी थी । पुलिस ने ऑवर टेक कर इनकी गाड़ी के आगे अपनी गाडी लगादी । पुलिस को देख गाड़ी में  तीन लोग निकले और  अलग अलग दिशाओं में भागने लगे । दो लोग अंदर गली में भाग गए मगर एक शख्श को पुलिस ने भाग पर पकड़ लिया ।
पकड़े गए शख्श का नाम सलमान है और यह मेरठ का नामी बदमाश है जिसपर लूट, डकैती के मामले हैं । इसके पास से एक चालू तमंचा भी बरामद हु

आ है ।पूछताछ के बाद पुलिस को अपनी सफलता पर बेहद खुशी हुई । जिस गैंग को सवा साल से पुलिस तालाश रही थी उस गैंग मुख्य बदमाश कमला मार्किट थाना स्टाफ के कब्जे में आ गया था।
सलमान नाम के इस बदमाश  ने बताया कि यह वही स्कार्पियो है जिसके चालाक का  9 सितम्बर 2019  को कमला मार्किट इलाके से गन पॉइंट पर अपहरण कर गाडी को लूट कर ले गए  ।  उस वारदात में उसका एक साथी ओवैस भी शामिल था । ओवैस और उसका साथी दोनों भागने में कामयाब हो गए मगर पुलिस का कहना है हम सलमान की निशानदेही  से बाकी के बदमाशों तक जल्दी पहुंच जाएंगे ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

BLIND CASE OF CAR JACKING CRACKED WITHIN 24 HOURS

डिमांड पर कार चुराने वाले 5 चोर गिरफ्तार