

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के प्रसाद नगर थाने ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो इक्को कार चोरी करके ऑन डिमांड ऐसे लोगो से बेचता था , जो स्कूल वैन चलाते थे , चोरी की दर्जनों गाड़ियां दिल्ली एनसीआर ही नही बल्कि आस पास के कई राज्यो में स्कूलों में ऑरिजिनल पेपर व नम्बर प्लेट से बदल कर धरल्ले से इस्तेमाल कर रहे थे । पिछले एक हप्ते में 12 गाड़िया चोरी की थी जिसमे 7 तो कट चुके थे 5 कार व एक बाईक समेत गाड़ी खोलने का हथियार बरामद किया गया है ।
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर और उनके शागिर्द जो चोरी की गई गाड़ियों को कैसे ठिकाने लगाए उसका इंतजाम करते थे । इनमे राय सिंह और सौरव नाम (स्लेटी जैकेट व ब्लेक टीशर्ट में ) के ये शातिर चोर सिर्फ ecco कार को ही ऑन डिमांड चोरी करके विश्राम (ब्लू लाइन वाले स्वेटर में ) नाम के रिसीवर को देता था । राय सिंह के अनुसार इसने हाल में ही एक इलाके में चोरी की 7 गाड़िया विश्राम को दी थी । इसका कहना है कि चोरी करने के बाद ये पुरानी गाड़ियों के ऑरिजिनल नम्बर प्लेट बनवाकर रिप्लेस करने के बाद आसानी से बेच देता था ।
सबसे चौकाने वाली बात ये है कि ये गिरोह चोरी की गाड़ियों की नम्बर प्लेट बदलकर धड़ल्ले से एनसीआर व आस पास के राज्यो के स्कूल कैब के लिए इस्तेमाल कर रहे थे । दो दिन पहले इनमे से एक प्रसाद नगर थाने के पास कार चोरी की कोशिश में लगे थे तभी दबोचे गए । पूछ ताछ में पता चला है कि ये लोग 3 दर्जन से ज्यादा गाड़िया चोरी कर ठिकाने लगा चुके है । जो अलग अलग स्कूलों में स्कूल वैन के रूप में चल रहे थे । जिसमें अभी 5 बरामद भी हो चुके है । इतना ही नही विश्राम ने अपने रिस्तेदारो को भी चोरी की गाड़ियां बेची है । जो पुलिस के गिरफ्त में है इनका कहना है कि इन्हें ये कहकर बेचा गया कि गाड़िया बैंक की है । जिसका नम्बर प्लेट वो इस्तमाल नही कर सकते इसलिए पुरानी गाड़ी का नम्बर प्लेट लगाकर दिया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है कि और किन किन लोगों से गाड़िया बेची गई है और इसमें क्या और कितने लोग शामिल है ।




Comments