in ,

सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट में ऑक्सीजन सामान पर छापामारी एक गिरफ्तार 

SHARE With Your Friends
ऑक्सीजन के सामान की कालाबाज़ारी करने वाला जावेद (बैठा हुआ ) बरामद सामान के साथ सब इंस्पेक्टर गिरिराज (कमला मार्किट) सब इंस्पेक्टर प्रदीप हवलदार सुनील (स्पेशल स्टाफ)

नई दिल्ली : दिल्ली में हो रही ऑक्सीजन की मांग के चलते कुछ मुनाफाखोर गिद्ध की तरह लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर कई गुना दामों पर ऑक्सीजन का सामान बेच रहे हैं।  राजधानी दिल्ली की पुलिस की ख़ुफ़िया टीमें लगातार ऐसे गिद्धों को तलाश कर  गिरफ्तार कर रही हैं। 

सेन्ट्रल दिल्ली के डीसीपी ने स्पेशल स्टाफ को ऐसे लोगों पर नज़र बनाये रखने की सख्त निर्देश जारी किये हुए हैं। सेन्ट्रल दिल्ली ऑपरेशन सेल एसीपी ओमप्रकाश लेखवाल और स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर ललित को एक सूचना मिली पुरानी दिल्ली की  गली सतारा में कोई सख्श ऑक्सीजन के सामान को कई गुना दामों पर बेच रहा है। 

एसीपी ऑपरेशन और इंस्पेक्टर स्पेशल स्टाफ ने तुरंत छापामारी के लिए योजना को अमलीजामा पहना कर टीम को सब इंस्पेक्टर प्रदीप की अगुवाई में हवलदार सुनील, राकेश, जमील, और सिपाही महेन्दर, विजय के साथ रवाना कर दिया। टीम ने नकली खरीदार भेजा कर कीमत की जानकारी ली।  वहाँ उसे एक छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमत 7000 रूपये बताई और ऑक्सीजन सिलेंडर के रेगुलेटर और ऑक्सीमीटर की कीमत 3000 रूपये बताई गई।

ऑक्सीजन का सामान जिसकी कालाबजारी की जा रही थी 

स्टाफ ने तुरंत छापामारी करके जावेद (56) नाम के दुकानदार को हिरासत में लेकर  उसकी दूकान से 63 ऑक्सीजन सिलेंडर के रेगुलेटर, 63 ऑक्सीमीटर, पाईप और एक ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद कर किये। 

यह इन सामानों को कई गुना दामों में बेच कर इस कोरोना के संकट में फंसे लोगों से मुनाफाखोरी कर रहा था, बहुत से लोगों को यह सामान बेच भी चुका था। 

अब कमला मार्किट थाने ने इसकी गिरफ्तारी करते हुए इस पर IPC की धारा के तहत 420/188. व  3/7/ EC एक्ट, 3 Epedimic act मुकदमा दे दिया है। 

SHARE With Your Friends

अब मरने वालों को भी दिल्ली पुलिस के कंधों का सहारा

जिंदगी की सांसें देने वाले 170 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पकड़े