in ,

♦♦ 19 JULY : वाहन चोरी का शतक बनाने वाला कालिया गिरफ्तार, 10 लग्जरी गाड़ियां हुई बरामद

SHARE With Your Friends


सफरुद्दीन उर्फ कालिया 1 लाख का इनामी वाहन चोर है जिसे 2018 में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पकड़ा था. 2019 से बदस्तूर वाहन चुराता रहा.

नई दिल्ली : दिल्ली के मध्य जिला पुलिस की ATS ने कुख्यात ऑटो लिफ्टर सफरुद्दीन उर्फ कालिया और सिकंदर उर्फ शिकारी को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 10 चोरी की गई लग्ज़री कारें बरामद की गई हैं. मध्य जिले की एएटीएस की टीम ने दिल्ली के पश्चिम, पूर्वी और सेन्ट्रल इलाकों में ऑटो चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है.

एटीएस टीम इंस्पेक्टर गिरीश जैन, सब इंस्पेक्टर अखिल चौधरी, सब इंस्पेक्टर रवि शंकर त्यागी की टीम को सूचना दी की 2018 में  घोषित एक लाख का इनामी वाहन चोर सफरुद्दीन उर्फ कालिया हैदराबाद में ईद मनाने गया था जो फ्लाइट से दिल्ली आएगा. सूचना के अनुसार तुरंत कार्रवाई की गई और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाल बिछाने के बाद कार इस कुख्यात चोर सफरुद्दीन को पकड़ लिया गया.

पुलिस ने सफरुद्दीन को 12 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखा था. सफरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद कई मामलों खुल गए. इसने अपने साथी सिकंदर उर्फ शिकारी के बारे में भी खुलासा किया. इसके बाद सिकंदर को मेरठ से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के बाद इंद्रपुरी और दिल्ली के विभिन्न ठिकानों पर दबिश के बाद कुल 5 चोरी की गई गाड़ियों को बरामद किया गया.

सफरुद्दीन ने जारी पूछताछ में, बताया एसयूवी वाहनों को दिल्ली के बाहरी इलाकों, जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर में बेच देते थे. चोरी की गाड़ियां सड़क के जरिये राज्यों तक भेजी जाती थी. इंजन और चैसी नंबर बदल कर इन वाहनों को स्थानीय परिवहन कार्यालयों में रजिस्टर्ड किया जाता था. चोरी की गई वाहनों की तलाश के लिए आरोपी को लेकर एटीएस की टीम अरुणाचल प्रदेश में जांच करने पहुंची. अरुणाचल प्रदेश में स्थानीय जांच और विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई जानकारी के दौरान, एक चौंकाने वाली बात सामने आई कि चोरी की गई एसयूवी वाहन जैसे फोर्च्यूनर, किया सेल्टोस, इनोवा क्रिस्टा, हुंडई क्रेटा, महिंद्रा थार, को उत्तर पूर्वी राज्यों में लोगों बहुत लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. ये वाहन चोर और इस रैकेट में शामिल लोग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर और चैसी नंबर का उपयोग करते थे.

मध्य जिला पुलिस एटीएस टीम ने कुल 10 लग्जरी एसयूवी वाहनों को बरामद किया, जिसमें 6 फोर्च्यूनर, 1 किया सेल्टोस, 1 इनोवा क्रिस्टा, 1 हुंडई क्रेटा, 1 महिंद्रा थार शामिल था। इसके अलावा, एक चोरी की गई कारों को खरीदने वाले को भी अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम दारे कागुंग है, जिसके पहले से ही इसी प्रकार के मामलों में शामिल है दूसरा चंद्रशेखर गुप्ता उर्फ़ चंदू और फासांग तामांग हैं जो फरार है. जांच के दौरान कुछ वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र भी जब्त किए गए हैं.

SHARE With Your Friends

♦♦ 16 JULY : खाकी की जीत: दिल्ली पुलिस के जवान एक पक्षी की जान बचाने के लिए 40 किलोमीटर तक दौड़े

♦♦ 19 JULY : • इंस्टाग्राम थ्रिलर: करोड़ों का चोरी किया सोना पुलिस ने जमीन खोद कर निकाला, तीन आरोपी गिरफ्तार किए