in

असाम से लाकर बेची गई युवती से जबरन दिल्ली में देहव्यापार 

कमला मार्किट पुलिस ने किया नायिका को गिरफ्तार 

SHARE With Your Friends

कमला मार्किट पुलिस की गिरफ्त में कोठा नायिका महिमा 

नई दिल्ली : देश में महिला मानव तस्करी बदस्तूर जारी है। देश में 80 फीसदी से ज्यादा महिलाओं की तस्करी यौन शोषण के लिए की जाती है। महिला तस्करी के साथ यौन शोषण जैसा घिनौना अपराध दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड में सामने आया है।

दिल्ली पुलिस कमला मार्किट पुलिस और दिल्ली महिला आयोग ने संयुक्त रूप से आधी रात को रेड लाइट एरिया जीबी रोड के कोठा नंबर 40 पर छापा मारा। एक 23 वर्षीय असाम की युवती से कोठे पर जबरन देह व्यापार करवाने वाली एक कोठा नायिका को गिरफ्तार किया है।
असाम की रहने वाली सुनीता बॉस (बदला हुआ नाम) की पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। उसके दूसरे पति के दोस्त दीपक ने उसे कम्पनी में नौकरी दिलाने की बात कही। दीपक उसे उसकी 7 साल बच्ची के साथ दिल्ली ले आया। दीपक ने सुनीता को फराह नाम की महिला को बेच दिया। फराह ने सुनीता को होटल में काम दिलाने और उसकी बेटी के लिए आश्वासन दिया और उसकी बेटी को होस्टल में एडमिशन करवाएगी।
इसके बाद फरहा ने उसकी बेटी को साथ रख लिया और उसे कोठा नंबर 40 पर जबरन वेश्यावृति में लगा दिया। जब सुनीता को पता चला की उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है, उसे बेच दिया गया है और उसकी बेटी को कब्जे में लेकर उससे वेश्यावृति करवाई जायेगी। सुनीता यह घनौना काम करने से मना किया तो महिमा नाम की कोठा नायिका ने जोर जबरदस्ती और धमकाना शुरू कर दिया। फराह और महिमा ने जब उसके पति को मार डालने धमकी दी तो सुनीता को मजबूरी में सेक्स वर्कर बनना पड़ा। सुनीता का कहना है एक दिन में 15 से 20 ग्राहक उसके पास भेजे जाते थे, मना करने पर जुल्म सहना पड़ता था।
कल मौका पाकर सुनीता कोठे से भाग निकली और उसने दिल्ली महिला आयोग को अपनी आप बीती सुनाई। इसके बाद कमला मार्केट पुलिस ने सूचना मिलने पर थाना इंचार्ज सुनील ढाका, सब इंस्पेक्टर विद्याकर पाठक, एएसआई सर्वेश, महिला कांस्टेबल ज्योति पाल, महिला कांस्टेबल सरिता ने आधी रात छापा मार कर महिमा नाम की कोठा मालकिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कोठा नायिका महिमा की निशानदेही पर सुनीता की बच्ची को भी सुनीता से मिलवा दिया।
पुलिस द्वारा सुनीता को उसकी बेटी सौंपी गई 
पुलिस ने गिरफ्तार कोठा नायिका महिमा की निशानदेही पर सुनीता की बच्ची को भी सुनीता से मिलवा दिया।  पुलिस इस मामले की मुख्य आरोपी फराह और दीपक के बारे में जानकारी जुटा रही है। फराह की तलाश में पुलिस ने उसके ठिकाने दिल्ली के सिविल लाइन, मजनू के टीला पर भी दबिश दी।
कोठे की गिरफ्तार नायिका को जेल ले जाती हुई पुलिस 

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

CASE OF KIDNAPPING FOR RANSOM OF PS JAMA MASJID SOLVED

SECURITY MEETING RELATED TO INDEPENDENCE DAY CELEBRATIONS