नई दिल्ली : देश भर में दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ उबाल आया हुआ है । हर तरफ रैप जैसे घिनोने अपराध को करने वालों को जल्द फांसी की मांग बढ़ती जा रही है । अब तो अन्ना हज़ारे भी दुष्कर्म के आरोपियो को जल्द सूली पर लटकाने की मांग को लेकर अनशन की धमकी दे चुके हैं।
ऐसे गर्म माहौल में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसा काम किया है जिससे यह पता चलता है पुलिस रैप के मामलों में गम्भीर रुख अपना रही ऒर अपने इलाकों पर निगरानी रखे हुए हैं ।
सेंट्रल दिल्ली की कमला मार्किट पुलिस ने दिल्ली की सड़क पर नाबालिग लड़की के साथ किसी अनहोनी घटना से पहले उसे बचा लिया । पुलिस की एक जरा सी अनदेखी इस लड़की को वहशियों का शिकार बना डालती ।
कमला मार्किट पुलिस स्टाफ की सूझबूझ से एक लड़की दरिन्दगी का शिकार होने से बच गई । कमला मार्किट थाने का सब इंस्पेक्टर दिनेश कुनडू एमरजेंसी ड्यूटी पर था उसके साथ महेश सिपाही जो अजमेरी गेट से किसी कॉल को निपटा कर आ रहे थे । इन्होंने इस अकेली लड़की को बदहवास हालत में एक लड़की को देखा जो अजमेरी गेट नई दिल्ली स्टेशन पर खड़ी थी । कुछ लोग आसपास खड़े घूर रहे थे । यह दोनों दूर से खड़े इस लड़की को मॉनिटर करते रहे । आधा घण्टा देखने के बाद इनको स्तिथि समझ आ गई । अकेली खड़ी लड़की को घर जाने को कहा । लड़की ने रोते हुए बताया कि वह नेपाल से दिल्ली आ गई है उसको नही पता उसको कहाँ जाना है ।

थाने से तुरंत महिला स्टाफ को बुलाकर थाने लाया गया । पूछताछ में की गई । लड़की ने बताया उसके पिता का निधन साल पहले हो गया था। 2 हफ्ते पहले उसकी मां भी चल बसी । इस दुनिया में उसका कोई नही है, इसलिए कुछ काम की तलाश में दिल्ली आई थी । सर्दी में भूखी प्यासी दिल्ली की सड़कों पर भटक रही थी । पुलिस ने तुरंत महिला आयोग सूचित कर लड़की को महिला आश्रय में भेज दिया । इस तरह पुलिस की सतर्कता से एक लड़की की जन्दगी बच गई । वरना अजमेरी गेट से। चंद कदमों की दूरी पर रेड लाइट एरिया जीबी रोड भी है । एक कदम यदि उस तरफ बढ़ जाता तो इसका जीवन नरक की गर्त में चला जाता ।



Comments
Loading…
Comments