
सेंट्रल दिल्ली के पहाड़ गंज थाना पुलिस ने एक नाबालिग बच्चों का गैंग पकड़ा है जो मौज मस्ती के लिए मोटरसाइकिलें और स्कूटियां चोरी किया करते थे।
इलाके में पिछले कुछ दिनों से वाहन चोरी के मामलों में तेजी आने से पुलिस में खलबली मच गई। पहाड़ गंज एसीपी संजय गुप्ता और थाना इंचार्ज सुनील चौहान ने वाहन चोरी के बढते मामलों पर लगाम कसने के लिए अपने थाने की एक टीम बनाई।


इस टीम ने आसपास नज़र रखना शुरू कर दिया। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी कैमरों में देखा कुछ बच्चों का झुण्ड इलाके में घूमता है। पुलिस ने अलग अलग सीसीटीवी कैमरों से इनकी लोकेशन देखी। पुलिस ने शक की बिनाह पर इनको पकड़ लिया। पूछताछ से पता लगा की यही लोग वाहन चोरी किया करते थे। इनके पास से 11 वाहन बरामद हुए हैं जिनमें 4 मोटरसाइकिलें और 7 स्कूटी शामिल है। इनमें से 8 वाहन लिंक भी कर लिए गए हैं।
यह नाबालिग घूमने फिरने के लिए वाहन चोरी किया करते थे, जब मोटरसाइकिल या स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो जाता था उसे वहीँ छोड़ देते थे और वहीं से दूसरा चुरा लेते थे। इस तरह इन्होने एक दर्जन से ज्यादा वाहन चोरी किये हैं।




Comments