in

स्कैच की मदद से खुला लूट का राज

SHARE With Your Friends

प्रशाद नगर थाना पुलिस  की गिरफ्त में लुटेरे जितेश और मुकेश

नई दिल्ली : सेन्ट्रल दिल्ली के प्रशाद नगर इलाके में एक कारोबारी से गत दिनों  चाकू की नोक पर लूट हुई थी।  यह लूट उस वक्त हुई थी जिस वक्त यह कारोबारी उत्तर प्रदेश से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से टैंक रोड आ रहा था। स्टेशन से ही तीन लुटेरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।  कारोबारी को सुनसान सड़क पर घेर कर उसको चाक़ू दिखा कर उसकी सारी रकम लूट ली।
16 जुलाई को प्रशाद नगर पुलिस स्टेशन में आकर कारोबारी ने मामला दर्ज करवाया ।  थाना इंचार्ज धीरज सिंह ने इस लुटेरों को पकड़ने के लिए अपनी टीम के साथ मशक्क्त शुरू कर दी। काफी सबूत जुटाए गए मगर कोई काम न आये इसके बाद इंस्पेक्टर धीरज सिंह ने शिकायतकर्ता की निशानदेही पर लुटेरों का स्कैच बनवाया। स्कैच के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू की गई।
कुछ ही दिनों में पुलिस की मेहनत रंग लाई, पुलिस ने लगातार कई दिनों तक नई दिल्ली स्टेशन पर अपने मुखबिरों से सम्पर्क बनाये रखा और सादे कपडों में मौजूद रहे । स्कैच के आधार पर एक लुटेरे का चेहरा पहचान लिया गया था।  21 तारीख को नई दिल्ली स्टेशन पर नए शिकार की तलाश में एक आये इस लूट के मुजरिम को पहचान लिया गया, तुरंत पुलिस को मुखबिरों ने सूचना पहुंचा दी,  पुलिस ने बिना कोई देरी किये स्टेशन से एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किये लुटेरे का नाम जितेश है, जितेश ने पुलिस को अपने बाकी साथियों के राज का भी खुलासा कर दिया। पुलिस ने पहाड़  गंज के मुल्तानी ढांडा में रहने वाले मुकेश को गिरफ्तार कर लिया, इनका तीसरा साथी और इस वारदात में शामिल ऑटो चालक फरार है।
पुलिस ने जांच में पाया की इन सभी आरोपियों का पेशा लूटपाट करना था। इनमें से कई बदमाश पहले भी जेल जा चुके हैं।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

नौ महीने बाद पकड़ी गई तीन साल की बच्ची का अपहरण करने वाली

ASSAILANTS TRACKED FOR 27 MILES – BLIND CASE OF ATTEMPT TO MURDER SOLVED