
जान हथेली पर जो लोग रखकर देश और कानून की निगहबानी करते हैं उन्ही पर देश और समाज को गर्व होता है ।
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस में सेन्ट्रल डिस्ट्रक्ट के डीसीपी संजय भाटिया की क़ाबलियत किसी से छुपी नही है । गुनाहगारों के प्रति उनका बेहद तंगदिल नजरिया उनकी पुलिस ड्यूटी के लिए समर्पण की एक मिसाल है ।
कल शाम पटेल नगर इलाके में हुए आपराधिक घटनाक्रम में डीसीपी संजय भाटिया ने बेहद जांबाजी का परिचय देते हुए अपने आपको अग्रिम पंक्ति में लाकर अपनी टीम को हमलावरों से बचाया साथ ही बदमाशों के निकल भागने के सारे रास्ते बंद कर उनको धर दबोचा । मौजूदा हालात में बदमाशों ने डीसीपी संजय भाटिया पर 2 फायर कर दिए, एक गोली उनकी सुरक्षा जैकेट को छूती हुई निकल गई ।
अब हम आते हैं मुख्य घटनाक्रम पर । कल शाम 6 बजे पश्चिमी दिल्ली तिलक नगर इलाके में कुछ बदमाश फायरिंग करके i20 कार में फरार हो गए । इस वारदात का वायरलेस मैसेज पूरी दिल्ली में दे डिया गया था । इस मैसेज में यह भी बता दिया गया था कि जिस कार में बदमाश भागे हैं उस i20 कार का नंबर 9073 या 9013 है । इस मैसेज को सेन्ट्रल दिल्ली में जगुआर मोटरसाइकिल की टीम ने भी सुना, रोजाना सुबह और शाम के वक्त जगुआर मोटरसाइकिल पर पैट्रोलिंग करने वाली टीम इंचार्ज ASI अनिल कुमार ने जगुआर टीम को अलर्ट कर उनको वारदात करके भागने वाली कार का नम्बर भी दे दिया औऱ इस कार का अपने इलाके में आने का अंदेशा भी जता दिया । जगुआर टीम ने गश्त के दौरान शादीपुर डिपो की तरफ से आ रही सफेद रंग की i20 जिसका नम्बर DL 8CAF 9073 का पीछा करना शुरू कर दिया । इस कार में पांच लोग सवार थे, पुलिस को पीछा करते देख कार की गति बढ़ा दी । जगुआर मोटरसाइकिल पर बैठे सिपाही विनय ने कार रोकने का इशारा किया मगर मेट्रो पिलर नम्बर 193 से सफेद कार ने U टर्न ले लिया, जगुआर टीम ने भी कार के साथ साथ U टर्न लेकर लगातार पीछा जारी रखा, पीछा करते हुए विनय सिपाही ने अपनी मोटरसाइकिल को बदमाशों की कार से आगे कर लिया, बदमाशों ने फरार होने के मकसद से कार से विनय की बाइक को हिट किया, विनय की बाइक ठीक कार के आगे गिर गया इतने में दूसरे सिपाही इंदरजीत ने अपनी मोटरसाइकिल कार के आगे अड़ा दिया । इंदरजीत कार की तरफ झपटा उनमें से एक शख्स इंदरजीत पर पिस्टल तान कर अपने तीन साथियों के साथ फरार हो गया । सिपाही मिंटू और सिपाही विनय ने कार ड्राइव कर रहे युवक को पकड़ लिया इसका नाम सचिन जांगड़ा है ।
इस सारे घटनाक्रम कि सूचना जगुआर ने वायरलेस पर जैसे ही डाली जिले के आला अधिकारी हरकत में आ गए । सेन्ट्रल डिस्ट्रीक्ट DCP संजय भाटिया, ACP पटेल नगर पीयूष जैन, SHO पटेल नगर रमेश लाम्बा, SHO रंजीत नगर नरेंद्र त्यागी अपने पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंच गए ।
इलाके में हुई इस वारदात की खबर आग की तरह इलाके में फैल गई मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई, उसी दौरान भीड़ मैं एक शख्स ने बताया कि कुछ लड़के हाँथ में हथियार लिए एक पुरानी सुनसान कोठी में घुसे हैं । पुलिस ने तुरंत कॉटेज NO 13, कोठी को चौतरफा घेर लिया ।
DCP संजय भाटिया ने अग्रिम पंक्ति में अपने आपको रखते हुए कोठी के गेट के पास आकर बदमाशों को सरेंडर करके बाहर आने के लिए कहा, DCP की आवाज सुनते ही अंदर से बदमाशों ने 2 फायर DCP पर कर दिए, एक गोली DCP के बुलेट प्रूफ जैकेट को छूती हुई निकल गई । DCP ने हवा में फ़ायर करते हुए बदमाशों को हथियार डाल कर बाहर आनेे की चेतावनी दी मगर वो नही माने । पुलिस हवा में फायर करती रही, ये बदमाश पुलिस के हमले से घबराकर कोठी के पिछवाड़े की दीवार कूदकर बचकर भागने लगे मगर पीछे घात लगाए रणजीत नगर थाना स्टाफ बैठा था, जैसे ही यह बदमाश कूदे इन्हें पुलिस ने धर लिया । इनमें से एक उत्तर प्रदेश का बदमाश शहज़ाद है जो सिपाही इंदरजीत पर कट्टा तान कर फरार हो गया था दूसरा मोहम्मद अनस उर्फ समीर जो हापुड़ उत्तर प्रदेश का बदमाश है इसके पास भरी हुई पिस्टल बरामद हुई है ।

पूछताछ से इन बदमाशों ने अपने दो साथी शंकर उर्फ मनीष, और नदीम के नाम बता दिए जो सर्विस रोड की तरफ भागे थे । शहज़ाद, अनस और पकड़े गए सचिन की निशानदेही पर शंकर उर्फ मनीष को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया । इस गैंग का पांचवा साथी नदीम फरार है ।
पुलिस पकड़े गए चार बदमाशों पर पुलिस पर फ़ायरिंग कर जानलेवा हमला, पुलिस को हथियार दिखाकर मौके से भागना व पुलिस के काम मे बाधा डालने के अपराध में मामला दर्ज किया है । इसके अलावा पुलिस तिलक नगर गोली कांड की भी तहकीकात कर रही है ।
इस समूचे मामले में जगुआर टीम व DCP सेन्ट्रल के हिम्मत की दाद देने पड़ेगी, जिस तरह से जगुआर टीम ने बदमाशों का पीछा कर घेरा ओर जिस कदर DCP संजय भाटिया ने मौके पर साहस दिखाते हुये बिना किसी कैज्युल्टी के इन बदमाशों को पकड़ा जाहिर है इससे बेहतर पुलिस का पराक्रम आपको देखने को कहाँ मिलेगा ।



Comments
Loading…
Comments