
दिल्ली पुलिस द्वारका जिला एवम इंडियन व्हील चेयर प्रीमियर लीग आयोजन समिति के संयुक्त तत्वाधान में द्वारका स्थित बाल भवन स्कूल के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। संयुक्त आयुक्त पुलिस श्री देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दिल्ली पुलिस द्वारका जिला में संचालित युवा केंद्रों से प्रशिक्षित विद्यार्थियों को किट एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। श्री देवेश चंद्र श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस युवा योजना के मुख्य संयोजक हैं और उन्हीं के नेतृत्व में दिल्ली में 22 युवा केंद्र संचालित किये गये हैं, इसके अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस द्वारका श्री अन्टो अल्फोंस ने द्वारका जिला पुलिस की मदद करने वाले ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित कराया जिन्होंने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद की। ऐसे बहादुर नागरिकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर युवा योजना के अंतर्गत आगामी महीने दिल्ली पुलिस द्वारका जिला द्वारा आयोजित किए जाने वाले युवा क्रिकेट लीग जिसमें द्वारका जिले के चारों सबडिवीजन के ऐसे युवाओं को सम्मिलित किया जाएगा जो किसी कारणवश विद्यालय का और पढ़ाई का परित्याग कर चुके हैं और ऐसे बच्चों को चयनित कर उन्हें युवा योजना के अंतर्गत जोड़ते हुए उनकी सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा देने हेतु द्वारका युवा क्रिकेट लीग का आयोजन क्या जाना है उसका मोनोग्राम एवं पोस्टर आज लॉन्च किया गया ।

इंडियन वीलचेयर प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह एवम दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित श्री देवेश चंद श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में द्वराका ज़िला पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा की जिस तत्परता से उपायुक्त द्वराका के नेतृत्व में युवा योजना का क्रियान्वन किया जा रहा है वो बेहद शानदार एवम सराहनीय है ।
इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग में पूरे भारत वर्ष से 8 टीमो के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवम उपयुक्त द्वराका को खिलाड़ियों ने फ्लैग मार्च के जरिये सलामी दी एवम उसके बाद हवा में गुब्बारे उड़ा कर कार्यक्रम का आगाज किया । विदित हो की उपरोक्त प्रीमियर लीग का आयोजन द्वराका ज़िला पुलिस के सहयोग से दूसरी बार द्वराका में हो रहा है । दिल्ली पुलिस समय समय पर समाज के हर तबके के साथ कदम से कदम मिला कर चलती है और जनता का विश्वास हासिल करती है यही कारण है की श्री अन्टो अल्फोंस की कम्युनिटी पुलिसिंग में सबसे अलग एक बेहतरीन सकारात्मक छवि है ।



Comments
Loading…
Comments