
साउथ दिल्ली : लड़कियों को दोस्त बनाने और उन्हें अश्लील संदेश भेजने वाले एक शख़्स को साइबर सेल ने गिरफ़्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी अकाउंट बनाता था अपने आप को जिम ट्रेनर बताया करता था।
एक महिला ने महरौली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात व्यक्ति उसके फेसबुक अकाउंट पर अश्लील और अपमानजनक संदेश भेजकर उसे परेशान कर रहा है। उस शख़्स ने करण के नाम से फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया हुआ था। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए साइबर सेल को ये ट्रान्स्फ़र कर दिया।
ए॰सी॰पी॰ बिजेंद्र सिंह ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, इन्स्पेक्टर अजित कुमार की देखरेख में साइबर सेल की एक टीम बनाई गई जिसमें सब इन्स्पेक्टर विजयपाल, सुरेंदर, हेड कॉन्स्टेबल ललित और कॉन्स्टेबल प्रवीण को शामिल किया गया। इस टीम ने मामले पर काम करना शुरू कर दिया।
जांच के दौरान, टीम ने बताए गए फेसबुक अकाउंट के बारे जानकारी जुटाई। टेक्निकल सेरविलांस से आईपीडीआर और इस्तेमाल होने वाला मोबाइल फोन और फेसबुक प्रोफाइल को खंगाला गया। पुलिस को पता चला की आरोपी का असली नाम कफ़ील(23) है। टीम ने प्लान के मुताबिक़ एक जाल बिछाया और आरोपी व्यक्ति को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि वह लड़की को दोस्त बनाने और उन्हें अश्लील संदेश भेजने का शौक़ीन है। इसलिए वह महिला / लड़कियों को प्रभावित करने के लिए फर्जी नामों से आईडी बनाता था। उसने दूसरे लोगों के इंटर्नेट का इस्तेमाल करता और हॉट स्पॉट / वाईफाई से फ़सेबूक आईडी बनाने और अश्लील पोस्ट भेजता था। लड़कियों को प्रभावित करने के लिए खुद को जिम ट्रेनर भी बताया करता था।
पुलिस ने उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन ज़ब्त कर लिया है।



Comments