in ,

14 AUG : दिल्ली में कश्मीरी आतंकी की निकली फर्जी कॉल, पुलिस ने ली राहत की सांस

SHARE With Your Friends
प्रतिकात्मक फोटो

नई दिल्ली : Fake Bomb Call : अक्सर नशे में व्यक्ति सही गलत में फर्क करना भूल जाता है. नशे धुत दिल्ली पुलिस के ASI ने ऐसी हरकत कर दी जिसके चलते पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कम मच गई .
वाकिया कुछ यूं हुआ कि अजीत नाम के दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक ASI द्वारा कश्मीरी आतंकी को लेकर कॉल की गई. ASI ने कॉल में कहा “अजमेरी गेट पर उसने कश्मीरी आतंकवादी देखे हैं . 11 अगस्त को यह काल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के कमला मार्किट इलाके से दोपहर के बाद तकरीबन 4 बजे की गई थी .

आतंकी की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कॉलर मिल गया. पूछताछ के बाद आसपास गहन तलाशी ली गई किंतु कुछ नही मिला. इसके बाद यह खबर शीर्ष स्तर के अधिकारियों तक पहुंची. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल भी जांच के लिए मौक पर पहुंच गई. तत्पश्चात पाया की ASI ने फर्जी कॉल नशे की हालत में की थी. यह ASI द्वारका डिस्ट्रिक्ट में तैनात है तथा ASI द्वारा की गई सारी हरकत की जानकारी द्वारका डिस्ट्रिक्ट में दे दी गई है । अब देखना यह है की पुलिस विभाग अपने इस कर्मचारी के कृत पर क्या कार्यवाही करता है ?

SHARE With Your Friends

13 AUG : मंकी पॉक्स का पांचवा मरीज दिल्ली में मिला

14 AUG : फिल्मी चोर ‘Luckey oye Luckey’ का दीवाना गिरफ्तार