
नई दिल्ली : अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों की जान बचाने वाली पुलिस को कोविड – 19 कोरोना वाइरस ने अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है
सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट थाना चांदनी महल में दिल्ली पुलिस के दो सिपाही कोरोना संक्रमित पाए गए। इन दोनों ने 13 अप्रेल को टेस्टिंग सेंटर में टेस्ट करवाया था, उस वक्त उनको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी। मगर आज अचानक कोरोना रिपोर्ट में पोसिटिव आने से पूरे थाने में हड़कम मच गया। इनके संक्रमित होने पूरे थाने को कॉर्नटाइन में जाना पड़ रहा है । इसके लिए पहाड़ गंज के ग्रांड होटल में भेजा जाएगा । इसमे विशेष बात यह है कि यह दोनों बिलकुल फिट थे तथा टेस्ट भी इन्होने अपनी खुद की इच्छा से करवा लिया था। एक SHO का ऑपरेटर है । इसमें गंभीर बात है की यह बिमारी अब स्वस्थ महसूस समझने वालों को गुपचुप शिकार बनाये हुए है।


Comments