
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के लिए कल का दिन बहुत ही सनसनीखेज रहा I कल एक नौजवान सिपाही की अचानक जान चली गई I दिल्ली पुलिस महकमें में लगातार कोरोना के पॉजिटिव मामले आते जा रहे हैं I पुलिस डिपार्टमेंट की तरफ से अपने जवानों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये जा रहे हैं, इसके बावजूद आज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अमित राणा नाम के सिपाही ने दम तोड़ दिया I
अमित राणा का 31 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है I अमित दिल्ली के नार्थ वेस्ट जिले के भारत नगर थाने में पोस्टिड था I बताया जा रहा है की अमित को कल तक कोरोना का कोई लक्षण नही था वह बिल्कुल स्वस्थ था I मंगलवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो जाने पर आर0एम0 एल0 हॉस्पिटल ले जाया गया I अमित के भाई का कहना है अमित को पहले बुखार आया औऱ सांस लेने में दिक्कत हुई I अमित राणा ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया था I अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया I अमित की जिस वक्त तबियत खराब हुई वह थाने में ड्यूटी दे रहा था I अभी यह पता किया जा रहा है की अमित की मौत किन कारणों से हुई है I
अमित राणा की मौत से पुलिस ने सारे महकमें में कोरोना अलर्ट जारी कर दिया है I सभी से पूरी सतर्कता औऱ सुरक्षा बरतने की हिदायतें दे दी गई है I



Comments