in ,

लावारिश शवों की अब वारिस बनेगी दिल्ली पुलिस

SHARE With Your Friends
कोरोना शव वाहन का उदघाटन करते सेंट्रल डिस्ट्रक्ट डीसीपी संजय भाटिया

नई दिल्ली : कोविड़ -19 की खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए पुलिस, पब्लिक को सहायता देने के लिए हर सम्भव मदद कर रही है । सेंट्रल डिस्ट्रक्ट डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि “जब से यह महामारी की शुरुआत से ही सेंट्रल दिल्ली की पुलिस ने  फ़ूड, मास्क, सैनीटाइजर, सैनिटरी पैड,  डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर, प्लाज़मा डोनेशन में अतुलनीय मानव सेवा केे कार्य किये हैं । आज इसी कड़ी में हमनें शवों को ले जाने में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने शव वाहन को जरूरतमंद लोगों को समर्पित किया है” ।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में आज डीसीपी संजय भाटिया, एडिशनल डीसीपी रोहित मीना व एडिशनल डीसीपी 2 सिकन्दर सिंह ने शव वाहन का रिबन काट कर पब्लिक को सौंपा । यह शव वाहन उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नही है जिनके पास शव ले जाने के लिए कोई साधन और पैसा नही होता था । लोगों को प्राइवेट एम्बुलेंस वालों को मोटी रकम देने की मजबूरी होती थी । अब दिल्ली पुलिस के इस शव वाहन में निःशुल्क शव ले जाया जा सकता है । इस शव वाहन में ड्राइवर सहित तीन पुलिसकर्मी मौजूद होंगे जो शव को बाईज्जत घर तक व शमशान तक छोड़ कर आएंगे । इसके अतिरिक्त गौरतलब बात यह है कि पुलिस उन अज्ञात लोगों के शवों को भी इस वाहन की सुविधा देगी जिनका कोई नही है और सड़कों पर अज्ञात मृत्यु को प्राप्त हैं,  पुलिस उनके शव को भी सम्मान सहित शमशान में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा करेगी ।
सेंट्रल दिल्ली पुलिस का मानव सेवा के लिए यह प्रयास बहुत ही सराहनीय कदम है, इससे कोरोना से हुई मौतों के शवों को ले जाने के लिए जो हीला हवाली करते थे उससे जरूरतमंदो को बहुत राहत मिलेगी ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

फुटबाल कोच ने चुराए एक दर्ज खिलाड़ियों के मोबाइल

कारोबार में मंदी छाई तो नकली नोट छापने की मशीन लगाई