in ,

27 May : प्रेमी के साथ मिलकर 6 लाख में पति की हत्या का सौदा

अपने पति मोइनुद्दीन की हत्या की आरोपी जेबा
SHARE With Your Friends

 

स्पेशल स्टाफ सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम की गिरफ्त में विनीत गोस्वामी (ग्रीन टी शर्ट) शोएब (काली टी शर्ट)

नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट दरिया गंज में 17 तारीख की रात को मुइनुद्दीन कुरेशी नाम के एक कारोबारी को रात के वक्त दो बाइक सवारों ने बीच सड़क पर गोली मारी थी ।

मोइनुद्दीन कुरेशी जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई

इस गोली कांड के बाद इलाके में सनसनी फेल गई । सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की कई टीमें जांच के लिए बनाई गई जिसमें AATS टीम, थाना दरियागंज, स्पेशल स्टाफ, थाना आनंद पर्वत को शामिल किया गया । जिसमें तजुर्बेकार पुलिस अधिकारी दरियागंज से थाना इंचार्ज हरजिंदर कौर व जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजकुमार, आनंद पर्वत थाना इंचार्ज मुकेश अंतिल,  सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा, सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल, एएसआई सतीश कुमार, एएसआई योगेंद्र गिरी, हवलदार सुनील कुमार, AATS सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज संदीप गोधारा इस हत्या को अंजाम देने वालों की तालाश में जुट गए । पुलिस की चार टीमों ने सीसीटीवी, मोबाइल काल डिटेल्स, डंप डाटा, सोशल मीडिया के बेहिसाब सबूत इक्कठे किए ।

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने वाली वाली स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ इंचार्ज इंस्पैक्टर शैलेंद्र शर्मा (सफेद शर्ट बीच में

खास बात यह है की इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने 500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज जुटाई और तकरीबन 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की मगर कोई सुराग हाथ नहीं आया ।
पुलिस के पास जितनी भी सीसीटीवी फुटेज थी उसमें बाइक सवार हत्यारों का चेहरा पहचान में नही आ रहा था ।  पुलिस लगातार अपने स्थानीय मुखबिरो से सूचना जुटाती रही किंतु अपराधियों तक नही पहुंच पा रही थी ।

जांच के दौरान स्पेशल स्टाफ की सर्वलांस सिस्टम पर तैनात हवलदार दलबीर सिंह ने  मृतक के परिवार के लोगों के मोबाइल फोन की काल डिटेल पर भी नजर बनाए रखी थी । इसके साथ साथ सोशल मीडिया की भी जांच चलती रही । दलबीर सिंह ने हत्या के आरोपियों तक पहुंचने के लिए स्पेशल स्टाफ की टीम की राहें आसान कर दी ।

श्वेता चौहान (डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट)

पुलिस के शक की रडार पर पहला नाम शोएब नाम के युवक का आया जो मेरठ का रहने वाला था । इसका हापुड़ में जिम सप्लीमेंट का कारोबार था । पुलिस ने शक की बिनाह पर शोएब को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपने और मृतक मोइनुद्दीन कुरेशी की पत्नी जेबा से अंतरंग संबंधों का खुलासा कर दिया । उसने बताया “फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी जो लंबे अर्से से चल रही थी । उसके बाद उसके जेबा से नाजायज संबंध बन गए । इन दोनों ने आगे शादी तक की योजना बना डाली” ।

आरोपी जेबा का प्रेमी शोएब

पुलिस की लगातार पूछताछ से शोएब ने सारे राज उगल दिए और उसने हत्या के राज से पर्दा उठा दिया । शोएब ने खुलासा करते हुए बताया कि “जेबा अपने पति को नापसंद करती थी और छुटकारा पाना चाहती थी । मोइनुद्दीन और जेबा में उम्र का बड़ा अंतर था और मेरे साथ निकाह करने के लिए राजी थी किंतु बीच में मोइनुद्दीन एक रोड़ा बना हुआ था । उसको रास्ते हटाने के लिए काफी लंबे समय से खतरनाक साजिश रची जा थी” ।

हत्याकांड के खुलासे के बाद खुशी जाहिर करती दरियागंज SHO हरजिंदर कौर

इसी दौरान शोएब का संपर्क सुपारी किलर विनीत गोस्वामी से हुआ । जिसपर पहले 3 मुकदमे लगे हुए थे ।  विनीत गोस्वामी गाजियाबाद यूपी का रहने वाला । जेबा और शोएब ने विनीत को मोइनुद्दीन की हत्या के लिए 6 लाख रुपए सुपारी दे डाले ।

अपने पति मोइनुद्दीन की हत्या की आरोपी जेबा

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी श्वेता चौहान ने प्रेस वार्ता में बताया कि “17 तारीख की रात शोएब और सुपारी किलर विनीत गोस्वामी मेरठ से एक चोरी की मोटरसाइकिल जिसमें फर्जी नंबर की प्लेट लगाई गई थी । यह दोनों तकरीबन 10 बजे दरियागंज के खालसा स्कूल गेट नंबर 3 पर पहुंचे और वहां मौजूद मोइनुद्दीन कुरेशी को विनीत गोस्वामी ने नजदीक जाकर गोली मारी और दोनों मोटर  मौके से फरार हो गए” ।

6 लाख की सुपारी लेकर हत्या करने वाला विनीत गोस्वामी

इसके बाद तकरीबन 8 दिनों से पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी रही । पुलिस को इस बात का जरा भी अंदाज नही था की हत्या में उसी की पत्नी का हांथ हो सकता है । मगर पुलिस ने जब सोशल मीडिया तथा फोन कॉल्स को आधार बना कर लोगों की जांच की तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई ।

पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख रुपए नकद, एक देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की जो वारदात के लिए इस्तेमाल की गई थी ।

SHARE With Your Friends

व्यक्ति को वास्तविक अर्थों में मानव बनाता है ज्ञान ही : आरिफ मोहम्मद खान

21 June : यूपी में बाबा और बुल्डोजर का डर, बदमाशों ने बनाया दिल्ली को जुर्म का घर