

मॉनिटर विजार्ड को पकडे हुए दिल्ली पुलिस के सुरेश कुमार (ए एसआई ), सत्यवान सिपाही और वाइल्ड लाइफ कोर्डिनेटर सूरज
नार्थ दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पुरानी चंद्रावल, मजनू का टीला में उस वक्त हड़कम मच गया जब एक विचित्र सा जंतु दिखाई दिया। तक़रीबन तीन फुट के इस जंतु को देखकर वहां के कर्मचारियों का खून जम गया। डायनसोर प्रजाति का दिखने वाला जानवर पहली बार दिल्ली में देखा गया। वाटर प्लांट के कर्मचारियों ने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर मजनू के टीला चौकी से टीम पहुंची जिसमें ए एसआई सुरेश कुमार, सिपाही सत्यवान ने कार्यवाही शुरू कर दी ।

इससे पहले एहतियातन पुलिस ने तीन वाटरट्रीटमेंट प्लांट से कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस वाइल्ड लाइफ को सूचना दी गई, वाइल्ड लाइफ से कोर्डिनेटर भेजा गया। पुलिस और वाइल्ड लाइफ ने मिलकर रेस्कयू शुरू किया, तक़रीबन तीन घंटे की मशक्क्त के बाद इस जंतु को पकड़ने में कामयाबी मिली।




Comments