
नई दिल्ली : छोटी रकम के बाद जब हाथ में 13 लाख रुपए की मोटी रकम आई तो उसे देखकर एक कर्मचारी की नियत फिसल गई। अखबारों में आए दिन लूट और चोरी की खबरों को पढ़कर उसी आधार पर उसने अपने साथ भी 13 लाख रुपए चोरी की झूठी कहानी गढ़ दी। मगर मध्य जिला पुलिस ने कुछ ही घंटो में इस झूठी कहानी से पर्दा दठा दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नबी करीम थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान दक्षिणपुरी निवासी सागर के रूप में की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक रिश्तेदार के घर से 13 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक सागर मुंबई बेस एक प्राइवेट कंपनी में जॉब काम करता है। कंपनी इन दिनों सेक्टर 16 नोएडा में एक कंट्रक्शन साइड पर काम कर रही है। कंपनी ने पहाड़गंज से एलुमीनियम का 13 लाख रुपए का सामान खरीदा था। सागर ने गुरुवार शाम पुलिस कॉल कर बताया कि वह कंपनी के 13 लाख रुपए लेकर पहाड़गंज में पेमेंट करने के लिए आया था। मगर दोपहर के वक्त रास्ते में पुल पहाड़गंज के ऊपर चार बदमाशों ने उसे रोका और बातों में उलझाकर रुपयों से भरा बैग और फोन चोरी कर लिया। पीड़ित सागर की शिकायत के आधार पर नबी करीम थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
Click youtube link for video
एसीपी पहाड़गंज संजीव गुप्ता की देखरेख में एसएचओ राम निवास, इंस्पेक्टर विजय, हेडकॉन्स्टेबल राजेंद्र, कॉन्स्टेबल मनोज की टीम ने जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले मगर वहां कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। पुलिस ने टेक्निकल सिर्विलांस की मदद से सागर की लोकेशन की जांच की तो वह संदिग्ध मिली। उसके बयान में भी विरोधाभाष सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और पुलिस से झूठ बालने की बात कबूल ली। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गोकलपुरी में रहने वाले उसके मामा के घर 13 लाख रुपए बरामद कर लिए। आरोपी ने बताया कि वह अपनी गरीबी को दूर करना चाहता था। जब उसके हाथ मोटी रकम आई तो नियत खराब हो गई थी।



Comments