
नई दिल्ली, नार्थ डिस्ट्रिक्ट : नार्थ डिस्ट्रिक्ट के लाहोरी गेट थाना पुलिस ने एक बांग्लादेश सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। इमरान अली उर्फ़ हिरोइन नाम का यह बांग्लादेश बदमाश नार्थ ईस्ट दिल्ली के यमुना पार इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। इमरान उस्मानपुर के दूसरे पुस्ते पर रह रहा पिछले 12 साल से किराये का कमरा लेकर रह रहा था। इसका दूसरा साथी जफ्फर जो किशनगंज बिहार का रहने वाला हैं यह यमुना पार करतार नगर के चौथे पुस्ते पर 10 साल से किराए के कमरे में रह रहा था। इनका पांच बदमाशों का गैंग हैं। लाहौरी गेट की कूचा घांसी राम जिसे यह बदमाश नोट वाली गली कहते हैं इन बदमाशों के निशाने पर थी।
इस गैंग के लोग बाजार में भीड़ में घुसकर वारदात को अंजाम देते थे। अपने शिकार को दो दो लोग आगे पीछे से घेर लेते थे और एक बदमाश बड़ी ही सफाई से बैग, साफ़ कर देता था। इस प्रकार यह गैंग बाजार में कारोबारी, खरीदार सब को अपने टारगेट पर रखता था।
बाजार में चोरी की वारदात से इलाके के थाना इंचार्ज सतीश शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ASI देविंदर और हवलदार विकास को इन वारदात करने वालों पर नज़र रखने की जिम्मेदारी सौंपी। इसी दौरान 13 मई को इलाके में एक कारोबारी के साथ चोरी की वारदात हो गई। हारून नाम का मेरठ का रहने वाला, खराद का कारोबारी दिल्ली से जो रकम लेकर जा रहा था। इसको घेर कर इसके बैग की चेन खोलकर एक लाख 10 हज़ार रूपये निकाल लिए गए।
कारोबारी की शिकायत पर वारदात के आस पास लगे CCTV कैमरे देखे गए। कैमरों में वारदात करते बदमाशों की फोटो लेकर ASI देविंदर ओर हवलदार विकास ने छानबीन शुरू की।
पुलिस ने अपने मुखबिरों से इनकी पहचान कर इस गैंग के दो बदमाशों इमरान बांग्लादेशी और जफर को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी के 70 हज़ार रूपये और 10 चोरी के मोबाइल बरामद किये हैं। ये बदमाश चोरी के मोबाइलों के IMEI नम्बर बदल कर बेच दिया करते थे।
इमरान अली उर्फ़ हेरोइन और जफर पर आधा दर्जन जुर्म के मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है, साथ ही इमरान के अन्य बांग्लादेशी साथियों को भी ढूंढ रही हैं जो इलाके में गैर कानूनी तरीके से किराए पर रह रहे हैं।
Previous involvement:
Imran Ali @ Heroin
1.FIR No. 383/09 u/s 379/411 IPC PS Keshav puram
2.FIR No. 270/15 u/s 379 /411/34 IPC PS LAHORI gate
Zafar Iqbal @ Zaki
1.FIR No. 212/04 u/s 454/380/511/34IPC PS RK Puram
2. FIR no.345/18 Us 20 NDPS Act PS New Usmanpur
3 FIR no. 270/15 us 379/411/34 IPC PS LAHORI Gate
4. FIR No. 131/18 us 20 NDPS act PS New Usmanpur